ब्रेकिंग
नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश

जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी

Anant Singh News: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। राजनीतिक और कानूनी मुश्किलों के बीच उन्होंने 35 साल पुरानी दोस्ती निभाने का फैसला किया है। दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होने को लेकर उन्होंने...

जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी
Ramakant kumar
4 मिनट

Anant Singh News: मोकामा के विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी राजनीतिक और कानूनी मुश्किलों को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने अपनी 35 साल पुरानी दोस्ती निभाने के लिए एक शादी में शामिल होने का फैसला किया है. अनंत सिंह ने साफ कहा है कि उनके बेहद करीबी दोस्त के बेटे की शादी है और दोस्त ने न्योता दिया है तो वह जरूर शामिल होने जाएंगे.


मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने बताया कि उनके इस दोस्त से करीब 35 साल पुरानी दोस्ती है. दोनों के बीच आज भी पहले जैसा ही रिश्ता कायम है. उन्होंने कहा कि उनके दोस्त हमेशा उन्हें शादी-ब्याह और दूसरे कार्यक्रमों में बुलाते हैं और खुद भी उनके यहां आते रहते हैं. ऐसे में जब दोस्त के इकलौते बेटे की शादी हो रही है तो उनका जाना जरूरी है.


अनंत सिंह ने कहा कि दोस्ती का रिश्ता काफी पुराना है और वह इसे निभाने के लिए शादी में शामिल होंगे. यह शादी शनिवार को होनी है, जिसमें उनके पहुंचने की बात कही जा रही है.


सरेंडर से लेकर जेल जाने तक पर तोड़ी थी चुप्पी

शादी में शामिल होने की बात के साथ अनंत सिंह का हालिया बयान भी चर्चा में है. मोकामा विधायक ने 1 दिसंबर तक सरेंडर करने के आदेश, जदयू से निष्कासन, विधानसभा सदस्यता रद्द करने के नोटिस और सरकारी आवास खाली करने के निर्देश पर अपनी प्रतिक्रिया दी.


उन्होंने कहा था कि 25 नवंबर को उनकी बेटी की शादी है. शादी संपन्न होने के बाद अगर उन्हें जेल जाना पड़ा तो वह खुशी-खुशी जेल चले जाएंगे.


दुलारचंद हत्याकांड में खुद को बताया निर्दोष

दुलारचंद हत्याकांड को लेकर अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि घटना के समय वह घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर अपने गांव में खाना खा रहे थे और अपने चुनावी अभियान में व्यस्त थे. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें एक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है.


नीरज कुमार पर लगाया परेशान करने का आरोप

जदयू नेता नीरज कुमार पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि विधायक बनने के बाद उनके खिलाफ दर्ज हुए ज्यादातर मुकदमों के पीछे नीरज कुमार का हाथ रहा है. उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार का विरोध करने और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन करने की वजह भी यही थी.


वहीं, नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार आज भी उनके नेता हैं. उनका मानना है कि अगर नीतीश कुमार की तबीयत खराब नहीं होती तो उनके साथ इस तरह की स्थिति पैदा नहीं होती.


उपचुनाव में जनता तय करेगी किसे मिलेगा मौका

अनंत सिंह ने विधानसभा उपचुनाव की संभावना पर भी अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक है और वही तय करेगी कि चुनाव होने पर वह खुद मैदान में उतरेंगे या उनके बेटे को मौका मिलेगा.