ब्रेकिंग
समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम

‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया

Bihar Politics: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों और अमीनों पर कार्रवाई, NDA की बैठक, अग्निवीर योजना और मधुबनी की घटना को लेकर तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में लंबे समय से हड़ताल पर गए राजस्व कर्मी और अमीनों मंत्री दिलीप जायसवाल ने चाताया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की आम जनता को किसी कीमत पर परेशानी नहीं झेलने देगी। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है, इसके बाद भी हड़ताली कर्मी काम पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने हड़ताल पर गए राजस्व कर्मचारियों और अमीनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दे दिया गया है। साथ ही उनके डोंगल भी सरकार ने वापस ले लिए हैं। अब इन कर्मचारियों की जगह दूसरे राजस्व कर्मचारियों से काम कराया जाएगा।





मंत्री ने कहा कि सरकार का काम किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं होगा और जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद जब वे नहीं माने तो सरकार को कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हड़ताल करने का अधिकार है, लेकिन सरकारी कामकाज प्रभावित नहीं होना चाहिए।




वहीं मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई NDA की बड़ी बैठक को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि आज कई मुद्दों पर चर्चा होगी। हालांकि, उन्होंने इसे नियमित बैठक बताया और कहा कि इस तरह की बैठकें होती रहती हैं। उन्होंने JDU और BJP के बीच किसी तरह के मतभेद से इनकार करते हुए कहा कि दोनों दलों के बीच कोई दिक्कत नहीं है। कुछ लोग सरकार बनाने का ख्वाब देख रहे हैं, लेकिन उनके ख्वाबों से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी पूरी मजबूती के साथ एकजुट हैं और पांचों पांडव एक साथ हैं।




वहीं अग्निवीर की सेवा अवधि केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए जाने के मुद्दे पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर नरेंद्र मोदी जी का अग्निवीर है और यही अग्निवीर मोदी सरकार की स्पेशल फोर्स है।




मधुबनी की घटना को लेकर तेजस्वी यादव के आंदोलन और उनके मधुबनी दौरे पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कितने अनुभवी हैं, यह सब देख रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार से क्या सीखा है, यह भी समझ में आ रहा है।




मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार ने दरोगा को लोगों पर फायरिंग करने का आदेश दिया था? उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने फायरिंग की है, वह अपराधी है और उसकी गिरफ्तारी भी होगी। सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। तेजस्वी यादव को कम से कम पूरी जानकारी लेने के बाद ही इस मुद्दे पर बयान देना चाहिए।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता