ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

सैकड़ों पुलिसकर्मियों के बीच छिपा था फर्जी सिपाही, पुलिस लाइन से हुआ अरेस्ट; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

कटिहार में सहायक थाना पुलिस ने पुलिस लाइन में सिपाही बनकर रह रहे एक फर्जी जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित परिसर में रहने का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Bihar Police News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Police News: बिहार के कटिहार में सहायक थाना पुलिस ने एक फर्जी सिपाही को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन परिसर में ही शरण ले रखी थी। वह यहां सिपाही के रूप में रह रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।





आरोपी ने कटिहार पुलिस लाइन जैसे उच्च सुरक्षा वाले परिसर में अपनी पहचान छिपाकर जगह बना रखी थी। वह वहां सिपाही के रूप में रह रहा था। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद सहायक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।





मिली जानकारी के अनुसार, दीपक कुमार पिछले 15 से 20 दिनों से कटिहार पुलिस लाइन में फर्जी सिपाही बनकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस लाइन जैसे उच्च सुरक्षा वाले परिसर में जवान के रूप में अपनी शरण बना रखी थी। मामले का खुलासा होने के बाद सहायक थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।




सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पुलिस लाइन परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति का इतने दिनों तक फर्जी पहचान के साथ रहना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर वह किसकी मदद से वहां रह रहा था और उसने किस आधार पर पुलिस लाइन में प्रवेश किया, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। साथ ही उसके संपर्कों और गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

रिपोर्ट- विनय झा, कटिहार

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता