ब्रेकिंग
Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?

28 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, शव और बाइक गड्ढे में फेंका; गुस्साए ग्रामीणों ने NH-319 किया जाम

Bihar Crime News: रोहतास के कोचस में 28 वर्षीय बच्चा यादव की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव और बाइक को मझौली गेट के पास गड्ढे में फेंक दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-319 जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में अपराधियों ने एक 28 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधियों ने युवक के शव और उसकी बाइक को मझौली गेट के पास एक गड्ढे में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 





युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319 (NH-319) के आरा-मोहनिया पथ को जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय बच्चा यादव के रूप में हुई है। वह रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के अमइसी डिहरा गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पुत्र थे। बच्चा यादव कोचस में गाड़ियों की एजेंटी का काम करते थे।





मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्चा यादव बाइक से कोचस से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मझौली गेट के समीप अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया और बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव और उनकी बाइक को पास के चाट में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की हत्या से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और आरा-मोहनिया मार्ग स्थित NH-319 को जाम कर दिया।





सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया।





घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान करने और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता