ब्रेकिंग
बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश✦इंटर पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? बिहार विधानसभा सचिवालय ने खोल दिया नौकरी का रास्ता, इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती!✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा

पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर के कई ठिकानों पर SVU की रेड, अब तक 10 लाख रुपये कैश बरामद; पटना से लेकर सहरसा तक दबिश

बिहार में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। सहरसा, पटना, दानापुर और औरंगाबाद में जारी कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।

SVU Raid Bihar
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SVU Raid Bihar: बिहार में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसवीयू की टीम सहरसा में तैनात पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।





जानकारी के मुताबिक, अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के सहरसा स्थित कार्यालय और आवास के अलावा पटना के दानापुर स्थित गोला रोड और महेश नगर में भी एसवीयू की टीम तलाशी ले रही है। इसके साथ ही अभियंता के गृह जिले औरंगाबाद के दाउदनगर स्थित परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है।





विशेष निगरानी इकाई की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। एसवीयू की अलग-अलग टीमें एक साथ सभी चिह्नित ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।





छापेमारी के दौरान अब तक करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद होने की सूचना है। फिलहाल एसवीयू की टीम विभिन्न परिसरों में तलाशी और जांच की कार्रवाई कर रही है। छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामद नकदी, दस्तावेजों और अन्य संपत्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता