ब्रेकिंग
नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar News : 'ना जीने की खुशी ना मरने का गम ....', अनंत सिंह के अंदाज में दिखे रौशन आनंद, बोले - खान सर मुझे भी मरवा सकते हैं...✦Bihar News : 'मैं तो 5 किलोमीटर आगे निकल गया था...', दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने खोले कई राज, कुंदन कृष्णन का भी लिया नाम✦Bihar News : पहले बेटी की शादी, फिर सियासी संग्राम! अनंत सिंह कब देंगे विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब? 67 मुकदमों पर भी खोली जुबान, बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव में सनसनीखेज डबल मर्डर हुआ। अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रही 55 वर्षीय मां रमावती कुंअर की गला रेतकर और 30 वर्षीय बेटे सुनील कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव से सामने आया है, जहां मंगलवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। मां की चाकू से गला रेतकर, जबकि बेटे के शरीर पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या की गई है। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव सहित आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।





मृतकों की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव के वार्ड नंबर सात निवासी स्वर्गीय विश्वामित्र सिंह की 55 वर्षीया पत्नी रमावती कुंअर और उनके 30 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। 




पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल और डीआईयू की टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया।





जानकारी के अनुसार, मृतका के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा शादीशुदा है और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अलग रहता है। जबकि रमावती कुंअर अपने छोटे बेटे सुनील कुमार के साथ रहती थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात मां-बेटे खाना खाने के बाद अपने घर में सोने चले गए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर दोनों की हत्या कर दी।



फिलहाल मां-बेटे की हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता