ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

शराब माफिया से दोस्ती पड़ी भारी! मधवापुर थाने के दो चौकीदार सस्पेंड, एसएसपी ने लिया एक्शन

मधुबनी में शराब तस्करों से कथित सांठगांठ के आरोप में मधवापुर थाना के दो चौकीदार नवीन कुमार और पप्पू पासवान को एसएसपी योगेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया है। नेपाल में शराब तस्करों के साथ तस्वीर सामने आने के बाद विभागीय कार्रवाई की गई है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में शराब तस्करों के साथ सांठगांठ को लेकर मधवापुर थाना में पदस्थापित चौकीदार नवीन कुमार और पप्पू पासवान को निलंबित कर दिया गया है। 


मधुबनी वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 


बता दें कि निवर्तमान थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम के निलंबन के बाद लगातार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। एसएसपी के द्वारा जारी जिला आदेश संख्या 1862/2026 में कहा गया है कि चौकीदार नवीन कुमार और पप्पू पासवान का शराब माफिया राजगीर यादव और अवधेश साह के साथ सांठगांठ था। 


दोनों विगत कुछ दिन पहले दोनों शराब तस्कर के साथ नेपाल के काठमांडू के पशुपति नाथ में चौकीदार नवीन कुमार, पप्पू पासवान और डाटा विवेक कुमार गया था। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर डाला गया था। बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार के द्वारा की गई जांच में तस्करों के साथ साठगांठ प्रतीत हुआ। चूकी मधवापुर और साहरघाट थाना नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है। 


इसलिए दोनों चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। दोनों को सामान्य जीवनयापन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान इन दोनों को पुलिस केंद्र मुख्यालय मधुबनी में रहने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही उक्त दोनों को पांच दिनों के अन्दर विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। 


जानकारी के लिए बता दे कि निलंबित थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम के निलंबन के बाद से ही सोशल मिडिया में दोनों का चर्चा जोरो पर था और लोग लगातार आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। शराब माफिया राजगीर यादव के साथ सांठगांठ की बात कही गई है, उसके विरुद्ध शराब मामले में मधवापुर थाना में 180/25 मामला दर्ज है। 


बहरहाल शराब माफिया से दोनों चौकीदार की संलिप्तता कही न कही सीमावर्ती क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

कुमार गौरव की रिपोर्ट