ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में पुलिस रक्षक नहीं, भक्षक बन गई है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला है। मधुबनी जाने के दौरान दरभंगा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। 





तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और पुलिस अब रक्षक की जगह भक्षक बन गई है। तेजस्वी यादव ने मधुबनी के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में एएसआई की फायरिंग से एक व्यक्ति की मौत के मामले को उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। 





उन्होंने रोशन यादव मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल खड़े किए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में हालात ऐसे हो गए हैं कि आम जनता अपनी सुरक्षा खुद करने को मजबूर है। वहीं, एनडीए की ओर से निकाली जा रही पदयात्रा पर भी तेजस्वी यादव ने निशाना साधा। 





उन्होंने आरोप लगाया कि यह पदयात्रा वोट चोरों को बचाने की सोची-समझी कोशिश है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता