ब्रेकिंग
वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦वैशाली के महुआ में भूमि विवाद को लेकर 10 राउंड फायरिंग, महिला समेत दो घायल✦बिहार में मकान बनाने के नियम बदले, 12 फीट चौड़ी सड़क अनिवार्य, ऊंची इमारतों को मिलेगी छूट✦25 नवंबर को होगी अनंत सिंह की बेटी की शादी, बहू के लिए ससुर ने बनवाया नया मकान✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी

दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती

दरभंगा के उजान गांव में गश्ती के दौरान सकतपुर थाना में तैनात ASI रंधीर कुमार को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घायल ASI का DMCH में इलाज चल रहा है। SSP ने घटना की पुष्टि की है।

बिहार न्यूज
मोबाइल पर बात कर रहे ASI को मारी गोली
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा में अपराधियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की है। सकतपुर थाना में तैनात ASI रंधीर कुमार को उजान गांव में गोली मार दी गई। गोली उनके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई। घटना के बाद घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक, ASI रंधीर कुमार पुलिस टीम के साथ गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान उजान गांव में मोबाइल पर बातचीत करने के दौरान बगीचे की तरफ से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल ASI को अस्पताल पहुंचाया।


घायल ASI रंधीर कुमार मूल रूप से पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले की तलाश की जा रही है।


दरभंगा के SSP जगुनाथ रेड्डी ने ASI को गोली लगने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिसकर्मी पर गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में जांच कर रही है। हमलावर कौन था और उसने पुलिसकर्मी को निशाना क्यों बनाया, इसका पता लगाया जा रहा है।