ब्रेकिंग
यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...

पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव और DGP समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे और सिक्स लेन पुल के उद्घाटन को लेकर वैशाली के राजापाकर स्थित बहसी गांव में बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी और जिलाधिकारी समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर गुरुवार को वैशाली जिले के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र स्थित बहसी गांव के पास कार्यक्रम स्थल का हाईलेवल निरीक्षण किया गया। 





इस दौरान बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री के सचिव, तिरहुत रेंज के डीआईजी, वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।





निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण, मंच की व्यवस्था, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया।





इस दौरान वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री के हाथों सिक्स लेन पुल के उद्घाटन का संभावित कार्यक्रम है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता