ब्रेकिंग
दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे

बिहार-यूपी के बीच हुआ शेरों की डील... राजगीर जू को मिला 'निक' तो इटावा सफारी पहुंचा 'युवराज', साथ में आए ब्लैकबक

Bihar News: बिहार और यूपी के बीच वन्यजीवों का खास आदान-प्रदान हुआ है। राजगीर जू सफारी में नए मेहमान के आने से वन्यजीवों की संख्या और विविधता बढ़ेगी। वहीं, इस समझौते के तहत यूपी को भी एक नर शेर दिया गया है। जानिए कौन है राजगीर पहुंचा नया मेहमान..

बिहार-यूपी के बीच हुआ शेरों की डील... राजगीर जू को मिला 'निक' तो इटावा सफारी पहुंचा 'युवराज', साथ में आए ब्लैकबक
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच वन्यजीवों का आदान-प्रदान किया गया है. इस पहल के तहत बिहार के राजगीर वाइल्ड लाइफ जू सफारी से एक नर शेर युवराज को उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी पार्क भेजा गया है. वहीं, इटावा से निक नाम का एक नर शेर और चार ब्लैकबक राजगीर लाए गए हैं. चार ब्लैकबक में दो नर और दो मादा शामिल हैं.


वन्यजीवों के संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोनों सफारी पार्कों के बीच यह आदान-प्रदान किया गया है. इसके तहत राजगीर सफारी में रह रहे शेर युवराज को इटावा भेजा गया, जबकि वहां से निक को राजगीर लाया गया. इसके साथ ही चार ब्लैकबक के आने से राजगीर जू सफारी में वन्यजीवों की संख्या और विविधता भी बढ़ेगी.


राजगीर में बढ़ेगी वन्यजीवों की विविधता

राजगीर वाइल्ड लाइफ जू सफारी में चार नए ब्लैकबक आने से उनके संरक्षण और प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा. यहां उनके आवास, स्वास्थ्य और व्यवहार से जुड़े पहलुओं पर अध्ययन किया जाएगा. इसके साथ ही वैज्ञानिक तरीके से उनके प्रजनन कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.


शेरों के प्रजनन कार्यक्रम को मिलेगा बढ़ावा

राजगीर वाइल्ड लाइफ जू सफारी के निदेशक राम सुंदर एम ने बताया कि राजगीर जू सफारी में शेरों के सफल प्रजनन और बेहतर प्रबंधन का अनुभव रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए वन्यजीवों के आदान-प्रदान के तहत इटावा सफारी पार्क को एक नर शेर उपलब्ध कराया गया है.


उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सहयोग से राजगीर जू सफारी में शेरों के प्रजनन कार्यक्रम को नई गति मिलेगी और भविष्य में इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे. उन्होंने कहा कि वन्यजीवों को बेहतर आवास और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. इसके लिए दूसरे वन्यजीव संस्थानों के साथ भी सहयोग बढ़ाया जा रहा है.


वन्यजीवों का यह आदान-प्रदान निर्धारित कल्याण मानकों और संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है. इससे बिहार और उत्तर प्रदेश के दोनों सफारी पार्कों के बीच वन्यजीव संरक्षण, प्रबंधन और प्रजनन के क्षेत्र में आपसी सहयोग मजबूत होगा.


इस दौरान जू सफारी के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीत कुमार, सहायक वन संरक्षक अजय कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी शिवम सिन्हा और वनरक्षी अजय कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.