ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

Bihar News: दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार स्वास्थ्य विभाग ने 6 से 17 नवंबर तक डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। सभी सरकारी अस्पताल 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगे।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश जारी किया है। इसके तहत 6 नवंबर से 17 नवंबर तक सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।




स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार, इस दौरान सभी सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। वहीं, प्रमुख छठ घाटों पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस, जरूरी दवाओं और प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेडिकल कैंपों में डॉक्टरों और पारा-मेडिकल कर्मियों की आठों पहर शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी।




विभाग ने स्पष्ट किया है कि सामान्य परिस्थितियों में किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। हालांकि, अपरिहार्य स्थिति में सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। सभी अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की रोस्टर के अनुसार उपस्थिति अनिवार्य होगी। इसके साथ ही प्रत्येक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष और सूचना पट्ट पर ड्यूटी रोस्टर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है।




स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, पट्टी, सर्जिकल सामग्री, आईवी फ्लूड और ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा वेंटिलेटर, क्रिटिकल केयर बेड और बर्न बेड की उपलब्धता बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया है।




दीपावली के दौरान आग लगने की संभावित घटनाओं को देखते हुए अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने को कहा गया है। ऑक्सीजन प्लांट, सिलिंडर भंडार और अस्पताल परिसर के आसपास दीये, मोमबत्ती तथा पटाखों के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।




आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सभी जिलों के सिविल सर्जन कार्यालयों में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे। प्रत्येक जिले में इसके लिए एक नोडल पदाधिकारी भी नामित किया जाएगा। वहीं, राज्य स्तर पर बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति का नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 104 जारी किया गया है। सभी जिलों को प्रतिदिन स्वास्थ्य समिति को अपनी तैयारियों और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता