ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक

‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्कूलों में रील बनाने वाले शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी है और कहा कि जिन्हें रील्स या सिनेमा बनाना है, वे थिएटर जॉइन कर लें। वहीं, सीएम सम्राट चौधरी के अपराध वाले बयान का बचाव करते हुए उसे स्लिप ऑफ टंग बताया।

Bihar Education News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने स्कूलों में रील बनाने वाले शिक्षकों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जिन्हें रील्स या सिनेमा बनाना है, वे थिएटर जॉइन कर लें, क्योंकि स्कूल पढ़ाने के लिए होता है। शिक्षा मंत्री ने यह बात खगड़िया में मीडिया से बातचीत के दौरान कही।





मिथिलेश तिवारी ने कहा कि शिक्षकों को आदर्श स्थिति में स्कूल आना चाहिए, ताकि उनके चेहरे और व्यवहार में गुरु का भाव दिखाई दे। जब शिक्षकों में गुरु का भाव होगा, तभी बच्चे भी उन्हें अपना गुरु मानकर शिष्य की भूमिका निभा पाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी बच्चों को शिक्षा देना है, न कि स्कूल में रील्स बनाना।





वहीं, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान का बचाव करते नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को 'स्लिप ऑफ टंग' बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री संगठित अपराध के खात्मे की बात कर रहे थे।





शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार में संगठित अपराध खत्म हुआ है। उन्होंने इसकी तुलना लालू प्रसाद यादव के शासनकाल से करते हुए कहा कि उस समय बिहार में संगठित अपराध की स्थिति अलग थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया ने मुख्यमंत्री के बयान को दूसरे संदर्भ में प्रस्तुत किया।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता