ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ

सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इसके बाद वह मोकामा विधायक अनंत सिंह से भी मिलीं। दोनों मुलाकातों की तस्वीरें सामने आने के बाद अक्षरा सिंह के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

बिहार न्यूज
क्या BJP में शामिल होंगी अक्षरा सिंह?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की बिहार की सियासत में बढ़ती सक्रियता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गुरुवार को अक्षरा सिंह अपने पिता के साथ पटना स्थित लोक सेवक आवास पहुंचीं और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मुख्यमंत्री और अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 


इसके बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। हालांकि, अक्षरा सिंह ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। सीएम से मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह मोकामा विधायक अनंत सिंह से भी मिलने पहुंचीं।


दरअसल, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह गुरुवार को अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने लोक सेवक आवास पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि लोक सेवक आवास पर प्रसिद्ध कलाकार एवं गायिका अक्षरा सिंह ने मुलाकात की।


वहीं, अक्षरा सिंह ने भी मुख्यमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, अक्षरा सिंह की ओर से इसे सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है। फिलहाल न तो अक्षरा सिंह ने किसी राजनीतिक दल में शामिल होने का ऐलान किया है और न ही बीजेपी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान आया है।


मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अक्षरा सिंह अपने पिता के साथ मोकामा विधायक अनंत सिंह के आवास भी पहुंचीं। यहां दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। अनंत सिंह ने अक्षरा सिंह को आशीर्वाद भी दिया।


इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा, ''अनंत सिंह जी से भी आत्मीय मुलाकात हुई, वही अपनापन, वही घर जैसा एहसास।''


अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बाहुबली विधायक अनंत सिंह से अक्षरा सिंह की इन मुलाकातों के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है।

सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेजसीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज