ब्रेकिंग
CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज

CM सम्राट चौधरी ने परिवार के साथ मनाई दिवाली, पिता शकुनी चौधरी और पत्नी-बच्चों संग जलाए दीप

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोक सेवक आवास पर परिवार के साथ अपनी पहली दिवाली मनाई। इस मौके पर उन्होंने पिता शकुनी चौधरी, पत्नी और बच्चों के साथ मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा कर दीप जलाए।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में आज दीपावली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी पटना स्थित लोक सेवक आवास पर अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। मुख्यमंत्री ने आवास पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव की खुशियां मनाईं। इस दौरान उनके पिता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी भी मौजूद रहे।




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में उनके साथ पिता शकुनी चौधरी, पत्नी ममता कुमारी, बेटी चारू प्रिया और बेटे प्रणय चौधरी भी नजर आ रहे हैं। परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया।




सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, दीपावली के शुभ अवसर पर आज सपरिवार लोक सेवक आवास पर संध्या में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की एवं रंगोली बनाकर दीपोत्सव की खुशियां मनाईं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दीपों का यह पावन पर्व बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री की इस पोस्ट पर लोगों ने भी उन्हें दीपावली की बधाइयां दीं।




परिवार के साथ दिवाली मनाने से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिन में पटना की एक महादलित बस्ती का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और उन्हें सौगात भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी अपील की कि वे दलित, आदिवासी और अति पिछड़े समाज के लोगों के बीच जाकर उनके साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने सामाजिक समरसता और सभी वर्गों की भागीदारी के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया।




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए इस बार की दीपावली खास है, क्योंकि बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दीपावली पर्व है। इसी साल उन्होंने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है। पिछले साल दीपावली के समय वह बिहार के उपमुख्यमंत्री थे। इस बार मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने लोक सेवक आवास पर अपने परिवार के साथ दीप जलाकर और पूजा-अर्चना कर दीपावली का त्योहार मनाया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता