ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले होने वाले समधी रणविजय सिंह का बयान चर्चा में है। उन्होंने अनंत सिंह की सादगी और हाजिरजवाबी की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे उनके बेटे ऋषिकेश का रिश्ता शिवांगी से तय हुआ।

Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर चर्चा में हैं। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच अनंत सिंह के होने वाले समधी और दूल्हे ऋषिकेश कुमार के पिता रणविजय सिंह का एक बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रणविजय सिंह ने अपने होने वाले समधी अनंत सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह की साफगोई, सादगी और शालीनता ने उनका दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अनंत सिंह को ऐसा हाजिरजवाब इंसान बताया, जैसा उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा।

दरअसल, अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है। शादी से पहले बिहटा में शिवांगी के लिए तैयार कराए गए नए घर में गृह प्रवेश की तैयारियां चल रही हैं। इसी दौरान ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह ने कई यू-ट्यूबर्स से बातचीत की और अपनी होने वाली बहू, बेटे और समधी अनंत सिंह को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं।

'यह जोड़ी तो भगवान ने ही बना दी थी'

जब रणविजय सिंह से पूछा गया कि आखिर अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के साथ उनके बेटे ऋषिकेश का रिश्ता कैसे तय हुआ, तो उन्होंने बड़े ही सहज अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह जोड़ी तो भगवान ने ही बना दी थी। जब उनके पास इस रिश्ते की पेशकश आई तो उन्होंने बिना देर किए हां कर दी।

रणविजय सिंह के मुताबिक, अनंत सिंह की बेटी के साथ उनके बेटे का रिश्ता जुड़ना उनके परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस रिश्ते से केवल उनका परिवार ही नहीं, बल्कि गांव और इलाके के लोग भी खुद को सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

अनंत सिंह की किस बात ने जीत लिया समधी का दिल?

बातचीत के दौरान रणविजय सिंह से जब पूछा गया कि अनंत सिंह से मुलाकात के बाद उनका अनुभव कैसा रहा, तो उन्होंने विधायक की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह की साफगोई, सादगी और शालीनता उन्हें बेहद पसंद आई।

अनंत सिंह के वायरल इंटरव्यू और उनके बेबाक अंदाज को लेकर सवाल हुआ तो रणविजय सिंह ने ऐसा जवाब दिया, जिसने बातचीत को और दिलचस्प बना दिया। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह जैसा सटीक और हाजिरजवाब आदमी उन्होंने अपनी जिंदगी में नहीं देखा है। जब उनसे पूछा गया कि अनंत सिंह का कौन-सा डायलॉग उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 'बढ़िया...'। रणविजय सिंह के मुताबिक, अनंत सिंह जिस अंदाज में यह शब्द बोलते हैं, वह उन्हें काफी अच्छा लगता है।

अमेरिका से बिहार पहुंचा दूल्हा, जानिए क्या करते हैं ऋषिकेश

शादी को लेकर एक और खास जानकारी रणविजय सिंह ने साझा की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा ऋषिकेश कुमार अमेरिका से बिहार पहुंच चुका है। ऋषिकेश एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। वहीं, उनकी बेटी डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। होने वाली बहू शिवांगी सिंह के बारे में पूछे जाने पर रणविजय सिंह ने बताया कि वह काफी पढ़ी-लिखी हैं और दिल्ली से एमबीए कर चुकी हैं। हालांकि, शिवांगी के करियर और शादी के बाद उनकी भूमिका को लेकर उन्होंने कोई खास जानकारी नहीं दी। उन्होंने साफ कहा कि शादी के बाद बेटा और बहू खुद तय करेंगे कि उन्हें कहां रहना है और आगे क्या करना है। यानी परिवार की ओर से दोनों को अपने भविष्य के फैसले लेने की पूरी आजादी रहेगी।

बहू के लिए बनवाया नया घर, डिफेंडर कार की चर्चा पर भी दिया जवाब

शिवांगी और ऋषिकेश की शादी से पहले बिहटा में एक नया घर भी तैयार कराया गया है। रणविजय सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी होने वाली बहू के लिए यह घर बनवाया है। गृह प्रवेश की तैयारियां भी चल रही हैं। इस बीच अनंत सिंह की ओर से होने वाले दामाद ऋषिकेश को शादी में डिफेंडर कार उपहार में दिए जाने की चर्चा भी खूब हो रही है। जब रणविजय सिंह से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस गिफ्ट की जानकारी मीडिया के माध्यम से ही मिली है। बता दें कि ऋषिकेश के पिता रणविजय सिंह सीआरपीएफ में अधिकारी रह चुके हैं। ऐसे में दोनों परिवारों के बीच इस रिश्ते को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

25 नवंबर को शादी, एक ही दिन जनेऊ और विवाह का आयोजन

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह और ऋषिकेश कुमार की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। बारात बिहटा से अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा पहुंचेगी। शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि मेहमानों के स्वागत और भोज के लिए कई बीघे में पंडाल तैयार कराया जा रहा है।

शादी से पहले 20 नवंबर को तिलक समारोह होगा। इसके लिए अनंत सिंह खुद लड़के वालों के यहां जाएंगे। वहीं, 25 नवंबर को शाम में शिवांगी की शादी से पहले दोपहर में अनंत सिंह और नीलम देवी के छोटे बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा।

यानी 25 नवंबर का दिन अनंत सिंह के परिवार के लिए दोहरी खुशियां लेकर आएगा। एक तरफ छोटे बेटे का जनेऊ संस्कार होगा तो दूसरी तरफ छोटी बेटी शिवांगी की शादी। फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर मोकामा से लेकर बिहटा और लदमा तक चर्चाओं का बाजार गर्म है। खास बात यह है कि शादी से पहले ही होने वाले समधी रणविजय सिंह के बयान ने इस रिश्ते को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।