ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...

होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में 3 युवतियां पकड़ी गईं

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेहसौल इलाके में एक होटल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में तीन युवतियां मिलीं, जबकि होटल मैनेजर और एक ग्राहक को हिरासत में लिया गया...

 होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की छापेमारी में 3 युवतियां पकड़ी गईं
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के मेहसौल इलाके में होटल की आड़ में कथित देह व्यापार का मामला सामने आया है. पुलिस की छापेमारी के बाद होटल में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवतियों को बरामद किया है, जबकि होटल के मैनेजर और एक ग्राहक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.


मिली जानकारी के अनुसार, मेहसौल इलाके के एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अचानक होटल में छापेमारी की. पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरातफरी मच गई. टीम ने होटल के कमरों और परिसर की जांच की. इस दौरान तीन युवतियां मिलीं, जिन्हें पुलिस अपने साथ ले गई.


मैनेजर और ग्राहक हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के मैनेजर और मौके पर मौजूद एक ग्राहक को हिरासत में लिया. दोनों से होटल में चल रही गतिविधियों और युवतियों के वहां पहुंचने को लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि होटल में कब से इस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं.


पुलिस इस मामले में ब्लैकमेलिंग और दबाव बनाकर युवतियों को कथित अनैतिक गतिविधियों में शामिल कराने के पहलू की भी जांच कर रही है. युवतियों से भी पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस होटल में संचालित गतिविधियों, मैनेजर की भूमिका और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है.