ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम

भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, एक की हालत नाजुक; एक बाइक पर सवार थे चारों लड़के

बिहार के दरभंगा में भीषण सड़क हादसे में तीन किशोर दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर निकले थे। हादसा मब्बी थाना क्षेत्र में सुबह करीब 4 बजे हुआ। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के दरभंगा में बुधवार की सुबह एक में भीषण सड़क हादसे में तीन किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा मब्बी थाना क्षेत्र के बाजार समिति-27 के पास हुआ, जहां सुबह करीब 4 बजे गाड़ी पर सवार चार युवक हादसे का शिकार हो गए।





बताया जा रहा है कि चारों युवक दरभंगा शहर के बाकरगंज स्थित मोमिन टोला, वार्ड संख्या 39 के रहने वाले थे। मोहल्ले की एक मस्जिद में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद चारों युवक रात करीब 3 बजे परिवार को बिना बताए घर से निकले थे। 




परिजनों को बताया गया था कि वे मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद चारों गाड़ी लेकर हाईवे की ओर निकल गए, जहां भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 15 वर्षीय फारिश, 15 वर्षीय मोहम्मद इस्तेखार और 16 वर्षीय अल्ताफ नियाज की मौत हो गई। 




वहीं 16 वर्षीय मोहम्मद तल्फ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक घायल युवक कोमा में है। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद बाकरगंज मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता