ब्रेकिंग
Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...

बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार

बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शकील अहमद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीतिक बदलाव की कहानी लिखी जा चुकी है और अब कभी भी इसका परिणाम देखने को मिल सकता है।

Bihar Politics
फिर से पलटी मारेंगे नीतीश?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्तों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक शकील अहमद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि बिहार में राजनीतिक बदलाव की पटकथा लिखी जा चुकी है और अब कभी भी इसका परिणाम देखने को मिल सकता है।




शकील अहमद का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एमएलसी चुनाव के बाद बिहार में जेडीयू और बीजेपी के रिश्तों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इससे पहले आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र भी बिहार में राजनीतिक खेल होने की संभावना जता चुके हैं। अब कांग्रेस नेता के बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।




शकील अहमद ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से नीतीश कुमार को कन्वीनर बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में फोन भी आया था और बैठक के दौरान इस मुद्दे पर बातचीत भी हुई थी।




कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आज भी कांग्रेस नीतीश कुमार का उतना ही सम्मान करती है, जितना पहले करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कुछ एजेंटों ने नीतीश कुमार को घेर रखा है। उनके मुताबिक, बीजेपी से जुड़े ये लोग कभी नहीं चाहते कि नीतीश कुमार एनडीए से अलग हों।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता