ब्रेकिंग
सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां

सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में हैं। हर दिन उनकी एक तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें वह राजनीति के दिग्गजों से मुलाकात करती दिख रही हैं। तमाम तरह के कयासों के बीच इसके पीछे की असली वजह सामने आ गई है।

Akshara Singh
© Social media
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Akshara Singh: एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर बिहार में कयासों का बाजार गर्म है। अक्षरा सिंह पटना में हैं और पिछले कुछ दिनों से राजनीति के दिग्गजों से मुलाकात कर रही हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक से वह मुलाकात कर चुकी हैं। मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह राजनीति में एंट्री ले सकती हैं हालांकि अब इसके पिछे की असली वजह सामने आ गई है।




दरअसल, भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह इस बार फिर अपनी जन्मभूमि बिहार लौटकर छठ पर्व मनाने की तैयारी में हैं। इस बार पटना में छठ की आस्था के साथ संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अक्षरा सिंह की ओर से पटना के कंकड़बाग स्थित रेनबो मैदान में छठ के संध्या अर्घ्य के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 




इस कार्यक्रम में कई चर्चित गायिकाएं और कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। आयोजन के दौरान छठ के पारंपरिक गीतों के साथ बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।




इस आयोजन को खास बनाने के लिए अक्षरा सिंह ने बिहार की कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों को आमंत्रित किया है। इनमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री निशांत कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी आमंत्रित अतिथियों को छठ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भी न्योता भेजा गया है। ऐसे में कार्यक्रम में कई चर्चित हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।




अक्षरा सिंह का कहना है कि काम के सिलसिले में मुंबई में रहने के बावजूद उनका बिहार से जुड़ाव हमेशा बना रहता है। वह छठ जैसे पवित्र महापर्व को अपनी जन्मभूमि पर ही मनाना पसंद करती हैं। उनके मुताबिक, बिहार की संस्कृति, परंपरा और लोक आस्था उनकी पहचान का अहम हिस्सा हैं। यही वजह है कि वह हर साल छठ के मौके पर बिहार आने की कोशिश करती हैं।




अक्षरा सिंह का मानना है कि छठ महापर्व को भी देश के अन्य बड़े त्योहारों की तरह व्यापक सांस्कृतिक पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने पंजाब की लोहड़ी, मुंबई के गणपति उत्सव और बंगाल की दुर्गापूजा का उदाहरण देते हुए कहा कि छठ को भी बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उनकी कोशिश है कि छठ की धार्मिक आस्था के साथ-साथ बिहार की लोक परंपराओं और संस्कृति को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।




भोजपुरी फिल्मों और संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकीं अक्षरा सिंह की बिहार समेत देश के कई राज्यों में बड़ी प्रशंसक संख्या है। ऐसे में उनका पटना में छठ मनाना और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना उनके प्रशंसकों के लिए खास आकर्षण होगा। अब सभी की नजरें कंकड़बाग के रेनबो मैदान में होने वाले इस आयोजन पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि छठ की इस संध्या में कौन-कौन सी चर्चित हस्तियां पहुंचती हैं और किन कलाकारों की प्रस्तुतियां लोगों को देखने-सुनने को मिलती हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता