ब्रेकिंग
गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश

गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां

पिछले 12 दिनों में 13 छात्राओं के बाल काटे जाने की बात सामने आई है। घटना से डरी छात्राओं के अभिभावकों ने हॉस्टल प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

आंध्र प्रदेश न्यूज
अभिभावकों ने जताया आक्रोश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: गर्ल्स हॉस्टल में कथित तौर पर चोटी काटने की घटनाओं से हड़कंप मचा हुआ है। चोटी कटवा के आतंक से छात्राओं में दहशत का माहौल है। गर्ल्स हॉस्टल में पिछले 12 दिनों से रात में सोने के दौरान छात्राओं के बाल काटे जा रहे हैं। अब तक 13 छात्राएं इसकी शिकार हो चुकी है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से छात्राएं डरी हुई है। वही गर्ल्स हॉस्टल में इसे लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।   


बता दें कि कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश और बिहार में चोटी कटवा की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले से सामने आया है, जहां सत्तेनापल्ली के रामकृष्णपुरम स्थित बीआर अंबेडकर गुरुकुल गर्ल्स हॉस्टल में 12 दिनों से छात्राओं की चोटियां काटे जाने की घटनाएं सामने आई है। जिसे लेकर छात्राएं काफी दहशत में हैं। छात्राओं का कहना है कि वे रात में सोने जाती हैं तो उनके बाल सही-सलामत रहते हैं, लेकिन सुबह उठने पर किसी न किसी छात्रा की चोटी कटी हुई मिलती है। यह सिलसिला लगातार जारी है।


अब तक काटे गये 13 छात्राओं की चोटी

बताया जाता है कि हॉस्टल में आठवीं कक्षा की छात्राएं एक ही स्थान पर सोती हैं। इसी दौरान लगातार किसी न किसी छात्रा के बाल काटे जाने की घटनाएं हो रही हैं। अब तक 13 छात्राओं की चोटियां काटे जाने की बात सामने आई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से छात्राएं इतनी डरी हुई हैं कि उन्हें रात में सोने तक में डर लग रहा है। उन्हें आशंका है कि कहीं उनके साथ कोई बड़ी घटना ना हो जाए।


अभिभावकों ने जताया आक्रोश

हॉस्टल में लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर छात्राओं के अभिभावकों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। अभिभावकों का आरोप है कि हॉस्टल प्रशासन बच्चियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने दावा किया है कि इससे पहले हॉस्टल में छात्राओं के हाथ काटे जाने की घटना भी सामने आ चुकी है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हॉस्टल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।


मामले की जांच और कार्रवाई की मांग

अभिभावकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि हॉस्टल के अंदर का कोई व्यक्ति इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, यदि कोई बाहरी व्यक्ति हॉस्टल में घुसकर ऐसी हरकत कर रहा है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि हॉस्टल प्रबंधन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो वे खुद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।


फिलहाल, लगातार हो रही इन घटनाओं ने छात्राओं और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर हॉस्टल में सोती हुई छात्राओं के बाल कौन काट रहा है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

टैग्स