ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 32 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 32 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत

निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा

बिहार में निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई का अधिकारी बनकर सरकारी इंजीनियरों से पैसे वसूलने के आरोप में 20 वर्षीय निहाल कुमार राय गिरफ्तार हुआ है। आरोपी ने कटिहार के कार्यपालक अभियंता से आय से अधिक संपत्ति की शिकायत खत्म कराने के नाम पर 2 लाख रुपये मांगे

बिहार न्यूज
मोबाइल में मिले अहम सबूत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और निगरानी विभाग का अधिकारी बनकर सरकारी इंजीनियरों से पैसे वसूलने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। 


आरोपी आय से अधिक संपत्ति की शिकायत का डर दिखाकर इंजीनियरों को फोन करता था और मामला रफा-दफा करने के नाम पर मोटी रकम की मांग करता था। आर्थिक अपराध इकाई ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


मामले का खुलासा तब हुआ, जब कटिहार के बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, सलमारी में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता कृपानाथ चन्द्र विश्वास ने 9 नवंबर को आर्थिक अपराध इकाई में शिकायत दर्ज कराई।


अभियंता के मुताबिक, 6 नवंबर को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को निगरानी विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली है। इसके बाद मामला रफा-दफा करने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग की गई।


आरोपी ने उन्हें धमकी भी दी कि अगर जल्द पटना आकर संपर्क नहीं किया तो कभी भी उनके ठिकाने पर छापेमारी हो सकती है। इसके बाद 9 नवंबर को विकास भवन के पास पैसे लेकर पहुंचने को कहा गया।


शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 204, 308(3), 308(7) और 319(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


तकनीकी जांच में हुई आरोपी की पहचान

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मोबाइल नंबर 9234164969 के धारक निहाल कुमार राय को गिरफ्तार किया। करीब 20 वर्षीय आरोपी गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के पचफेरा गांव का रहने वाला है। उसका वर्तमान पता पटना के गर्दनीबाग स्थित अकलू चौक बताया गया है।


EOU के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने कार्यपालक अभियंता को फोन कर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत का डर दिखाने और मामला खत्म कराने के नाम पर पैसे मांगने की बात स्वीकार की है।


मोबाइल में मिले निगरानी अधिकारियों के नेम प्लेट और साइन बोर्ड के फोटो

जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। मोबाइल में निगरानी इकाई के साइन बोर्ड और वरीय अधिकारियों की नेम प्लेट की तस्वीरें मिली हैं। इसके अलावा सरकारी इंजीनियरों और अधिकारियों के मोबाइल नंबरों के स्क्रीनशॉट तथा उनसे बातचीत से जुड़े साक्ष्य भी मिले हैं।


आरोपी के मोबाइल में कथित तौर पर डर दिखाकर पैसे वसूलने से संबंधित चैट भी बरामद हुई है। इतना ही नहीं, उसके पास से BIPARD की ओर से सहायक निदेशक के हस्ताक्षर से जारी रिशु कुमार के नाम का BAO पहचान पत्र भी मिला है।


पहले भी कई इंजीनियरों से वसूली का आरोप

आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में भी कई अभियंताओं और कार्यपालक अभियंताओं को फोन कर आर्थिक अपराध इकाई, निगरानी विभाग और विशेष निगरानी इकाई का अधिकारी बताकर पैसे वसूलने की बात बताई है।


जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी भवन निर्माण निगम में साधारण पेटी कांट्रेक्टर के रूप में काम करता है।


फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आर्थिक अपराध इकाई इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।