ब्रेकिंग
दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप

गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड...

गया में पदस्थापित एक्साइज ASI पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. पीड़िता के आवेदन पर झारखंड के आदित्यपुर थाने में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Bihar News, Gaya Excise ASI, Arvind Singh Excise ASI, Bihar Excise News, POCSO Case Jharkhand, Adityapur Police, Minor Girl Abuse Case, Jharkhand Police, Gaya News, Bihar Crime News, Excise Department
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार एक्साइज के एक एएसआई ने नाबालिग बच्ची के साथ गंदा काम किया. आरोप है कि उक्त एएसआई ने झारखंड के आदित्यपुर में बुलाकर कुकृत्य किया है. पीड़िता के बयान पर आदित्यपुर थाने की पुलिस ने 24 अक्टूबर को ही गया में पदस्थापित उक्त एक्साइज कर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

नाबालिग बच्ची जो बंगाल की रहने वाली है,स्थायी पता बांका जिला है. पीड़िता ने झारखंड राज्य के आदित्यपुर थाने में केस दर्ज कराया है. आरोप लगाया है कि गया में पदस्थापित एक्साइज एएसआई अरविंद सिंह द्वारा हमें टाटानगर बुलाया गया. मैं पिता के साथ गई. वहां खाने में बिरयानी मंगाई गई. मेरे पिता ने बिरयानी खाई. इसके बाद उन्हें नींद आने लगी. हमने उनको जगाया और हमलोग कोल्ड कॉफी पी. इसके बाद वे फिर से सो गए। इसके बाद उत्पाद के एएसआई अरविंद सिंह ने हमें झांसा देकर बगल में बुलाया और लाइट बंद कर दिया. इसके बाद वो जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा. उसने जबरदस्ती बैड टच करते हुए गोद में बिठा लिया. साथ ही प्राइवेट पार्ट को टच करने लगा. हमने जब विरोध किया तो वह पैसों का लालच देने लगा. जैसे ही मेरे पिता जी जागे वो बाथरूम में घुस गया. यह घटना आदित्यपुर के एक निजी अपार्टमेंट के फ्लैट सं-303 में हुई. 

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि उक्त अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा जाए. वो खुद को पिता समान बताया और उसने ऐसा कृत्य किया. पीड़िता के आवेदन पर आदित्यपुर थाने की पुलिस ने गया में पदस्थापित एक्साइज के आरोपी एएसआई अरविंद सिंह के खिलाफ केस सं-300/26 दर्ज किया है. एक्साइज एएसआई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. झारखंड पुलिस मामले की जांच में जुटी है.