ब्रेकिंग
दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप

दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है। चर्चा है कि अनंत सिंह दामाद को करोड़ों की डिफेंडर और छोटे बेटे अभिनव सिंह को BMW कार गिफ्ट करेंगे। दोनों लग्जरी गाड़ी खरीदी जा चुकी है और फिलहाल अनंत सिंह के आवास पर खड़ी हैं।

बिहार न्यूज
25 नवंबर को शुभ विवाह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी है। मोकामा के लदमा स्थित पैतृक आवास पर होने वाली इस शादी की तैयारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा दामाद और बेटे को मिलने वाले लग्जरी गिफ्ट की हो रही है।


जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार के साथ होने जा रही है। शादी का आयोजन उनके पैतृक गांव लदमा में ही किया जाएगा।


इस शादी में अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब 3 से 4 करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी डिफेंडर गाड़ी गिफ्ट करने वाले हैं। वहीं, अपने छोटे बेटे अभिनव सिंह को BMW कार देने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी में जनेऊ संस्कार के मौके पर छोटे बेटे को यह गिफ्ट दिया जाएगा।


खास बात यह है कि दोनों लग्जरी गाड़ियां खरीदी जा चुकी हैं और फिलहाल अनंत सिंह के आवास पर खड़ी हैं। अब बेटी की शादी और इन महंगे तोहफों को लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है।


अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है। चर्चा है कि अनंत सिंह दामाद को करोड़ों की डिफेंडर और छोटे बेटे अभिनव सिंह को BMW कार गिफ्ट करेंगे। दोनों लग्जरी गाड़ी खरीदी जा चुकी है और फिलहाल अनंत सिंह के आवास पर खड़ी हैं। 

पटना से लिंगम की रिपोर्ट

टैग्स