ब्रेकिंग
खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦CM सम्राट का बड़ा एक्शन, सरकार को चुनौती देने वाले 8 CO समेत 15 अफसरों को किया सस्पेंड✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका

खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप

खगड़िया के पूर्व एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। सरकारी काम में बाधा डालने और थानाध्यक्ष की सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश के आरोप में पूजा सिंह समेत 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: खगड़िया के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (SP) भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। सरकार के आदेश पर एसपी भानु प्रताप सिंह के पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के बाद खगड़िया के मुफस्सिल थाने में उनकी पत्नी पूजा सिंह समेत मायके पक्ष के कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह के स्व-बयान के आधार पर दर्ज हुई है।




दर्ज प्राथमिकी में पूजा सिंह के अलावा उनके पिता जीवन राम पारीक, मां पुष्पा देवी पारीक, भाई नीरज कुमार पारीक, बहन आरती सिंह, बहनोई सोनू सिंह, मौसा प्रहलाद मिश्रा और पटना के चांदमारी रोड निवासी धनवंत सिंह राठौर को नामजद आरोपी बनाया गया है।




प्राथमिकी के अनुसार, घटना 3 नवंबर की सुबह की है। पूजा सिंह खगड़िया स्थित एसपी आवास के मुख्य प्रवेश द्वार पर धरने पर बैठ गई थीं। गौरतलब है कि एसपी आवास परिसर में जिला पुलिस की गोपनीय शाखा और जिला आसूचना इकाई (DIU) समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय संचालित होते हैं। यहां पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और सरकारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है।




आरोप है कि सूचना मिलने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूजा सिंह को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने प्रशासनिक कार्य में बाधा उत्पन्न की और अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को परिसर के अंदर जाने से रोकने लगीं। इससे वहां तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई और लोक शांति भंग होने की आशंका पैदा हो गई।




थानाध्यक्ष के स्व-बयान पर दर्ज प्राथमिकी में एक गंभीर आरोप यह भी लगाया गया है कि समझाने के दौरान पूजा सिंह अचानक उग्र हो गईं और उन्होंने ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष की सरकारी पिस्टल पकड़कर खींचने का प्रयास किया।




थानाध्यक्ष ने अपने बयान में यह भी आरोप लगाया है कि पूजा सिंह ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया कि धनवंत सिंह राठौर और अन्य लोगों ने उन्हें वहां पहुंचाया है। साथ ही उनकी मां, बहन और बहनोई ने बातचीत और फैसला होने तक एसपी आवास के सामने धरना जारी रखने को कहा था।




बता दें कि एसपी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने पहले ही प्रशासनिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह विभाग ने भानु प्रताप सिंह को खगड़िया से हटाकर पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया था। आदेश के बाद वह तीन दिन पहले खगड़िया से रवाना हो गए थे। अब उनकी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला नया कानूनी मोड़ ले चुका है।




इस मामले में मुफस्सिल थाने की वर्तमान प्रभारी थानाध्यक्ष संगीता कुमारी ने बताया कि थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह अवकाश पर हैं। उन्होंने पुष्टि की कि पूजा सिंह और अन्य आरोपितों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अग्रतर जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता