ब्रेकिंग
पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद… देखते ही देखते दो गांवों के लोग आमने-सामने, भारी पुलिस बल तैनात

पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा

पटना में दीघा घाट से कंगन घाट तक चलने वाली वाटर मेट्रो का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों से स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को भी झंडा देने को कहा, जिसके बाद हरी झंडी दिखाकर वाटर मेट्रो को रवाना किया गया।

बिहार न्यूज
छठ से पहले बड़ी सौगात
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में गंगा नदी पर वाटर मेट्रो के संचालन की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीघा घाट से कंगन घाट तक चलने वाले कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) के संचालन कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मंत्री रामकृपाल यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर वाटर मेट्रो को दीघा घाट से रवाना किया। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री जब वाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखा रहे थे, तब उनके पास खड़े स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के हाथ में झंडा नहीं था।


इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से एक और झंडा देने को कहा। इसके बाद निशांत कुमार को भी झंडा दिया गया तब उन्होंने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मिलकर वाटर मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। हरी झंडी दिखाकर वाटर मेट्रो को दीघा से कंगन घाट के लिए रवाना किया गया। इस दौरान वाटर मेट्रो में कई लोग सवार थे, जिन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया।  पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा

 पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा