Bihar News: मोतिहारी पुलिस ने पिछले महीने ही एक बड़े भू-माफिया के ठिकानों पर छापेमारी की थी. रेड में भारी मात्रा में नकद, 50 से अधिक जमीन के डीड व वैध-अवैध हथियार-कारतूस मिले थे. रेड के दौरान भू माफिया के पुत्र को भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि जमीन कारोबारी पुलिस पकड़ में नहीं आया. इसके बाद मोतिहारी पुलिस अधीक्षक ने 21 अक्टूबर को आरोपी भू माफिया की गिरफ्तारी को लेकर इनाम की घोषणा की थी.हालांकि फरार अभियुक्त अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है.
फरार माफिया के खिलाफ 20 हजार का इनाम घोषित
मोतिहारी पुलिस ने 21 अक्टूबर को छतौनी थाना कांड सं- 542/26 के आरोपी राकेश शर्मा के खिलाफ 20 हजार रू इनाम की घोषणा की थी. पुलिस का कहना था कि इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और जालसाजी के आरोप हैं. राकेश शर्मा के खिलाफ छतौनी थाना कांड सं-165/23 259/21 पहले से ही दर्ज है,जिसमें जबरन वसूली और धोखाधड़ी के आरोप हैं. जानकार बताते हैं कि राकेश शर्मा के सिर पर पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों का संरक्षण है. यही वजह है कि आज तक वो पुलिस पकड़ से दूर है. ईनाम की घोषणा होने के बाद भी फरार आरोपी की गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी है.
छतौनी थानाध्यक्ष के बयान पर दर्ज हुआ था केस
छतौनी के थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया. मोतिहारी कोर्ट को भेजे आवेदन में थानाध्यक्ष ने बताया था कि, 12 अक्टूबर समय करीब 23:30 बजे छतौनी बरियारपुर निवासी राकेश शर्मा के घर पर कई अवैध हथियार रखने, जिसके बल पर कई अवैध कार्य करने, शराब खरीद बिक्री एवं भारी मात्रा में नगदी रखने की सूचना मिली. बताया गया कि राकेश शर्मा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से विवादित जमीन का खरीद फरोत एवं मोहद्दा करते हैं, विवादित जमीन को भोले भाले व्यक्तियों को ठग कर ग्राहक बनाकर ऊँचे दाम पर बेच देते हैं | इन पर पूर्व से भी आसपास के थाना में कई काण्ड लंबित है.
बरियारपुर स्थित राकेश शर्मा के घर पर जब छापेमारी कशुरू की गई, इसके बाद पुलिस को देखकर एक व्यक्ति घर से भागने का प्रयास किया, जिसे पकड़ लिया गया. पूछने पर अपना नाम साहिल राज, पिता राकेश शर्मा बताया. रेड में कई हथियार भी बरामद किए गए थे. एक काला रंग का WEBLEY & SCOTT ENGLAND लिखा हुआ लोडेड पिस्टल और 7.62 mm का 04 (चार) बुलेट. काला रंग का पिस्टल जिस पर NANDA MANUFACTURERS PRIVATE LIMITED MADE IN INDIA, काला रंग का टेलिस्कोप लगा हुआ राइफल जिस पर 30-06 स्पोर्टिंग राईफल. सिल्वर काला रंग का राईफल जिस पर 12 BORE PUMP ACTION SBBL GUN MANUFACTURED BY BHATI & CO लिखा था.
तलाशी के क्रम में बॉक्स पलंग में छुपा कर रखा हुआ पीला रंग के झोला में छुपा कर रखा हुआ 500 रुपया का नोट का कुल 54 बण्डल. प्रत्येक बंडल में 100 नोट कुल 2700000 (सताईस लाख रुपया ) बरामद हुआ .
साहिल राज के कमरे में तलाशी लिए जाने पर कमरे में से पलंग के नीचे छुपा कर रखा हुआ दो बोतल शराब बरामद की गई थी. राकेश शर्मा के कमरे में आलमीरा में रखा हुआ 55 अलग अलग जमीन के दस्तावेज (सेल डीड) की छायाप्रति जिसमे करीब 24 दस्तावेज राकेश शर्मा के माँ के नाम से, 06 दस्तावेज राकेश शर्मा की पत्नी एवं लड़का के नाम से तथा 25 दस्तावेज अन्य व्यक्तियों के नाम से खरीद-बिक्री किया हुआ मिला. अन्य व्यक्तियों के दस्तावेज में 05 दस्तावेज संजय कुमार सिंह, थाना मुफ्फस्सिल जिला पूर्वी चम्पारण के नाम से पाया गया था.





