ब्रेकिंग
रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦अनंत सिंह के दीवाने निकले 6 युवक, जहानाबाद से 75 KM दौड़कर साढ़े 8 घंटे में पहुंचे पटना, विधायक ने किया स्वागत✦Bihar News: मोतिहारी पुलिस का 20 हजार का इनाम भी बेअसर..भू-माफिया अब तक फरार, सिर पर किसका है हाथ ? ✦ सम्राट चौधरी और अनंत सिंह के बाद संजय झा से मिलीं अक्षरा सिंह, JDU में एंट्री की अटकलें तेज

दरभंगा में 1.39 करोड़ की चांदी लूट का खुलासा, BJP युवा नेता विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार

दरभंगा के सोभन-एकमी रोड पर पश्चिम बंगाल के सर्राफा कारोबारी से हुई 1.39 करोड़ रुपये की चांदी लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में भाजपा युवा नेता विशाल महासेठ समेत पांच आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने 62.195 किलो चांदी, 5.94 लाख रुपये कैश....

बिहार न्यूज
62 किलो से अधिक चांदी बरामद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा में पश्चिम बंगाल के सर्राफा कारोबारी से हुई करोड़ों रुपये की चांदी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 


सोभन-एकमी रोड पर हथियार के बल पर हुई इस लूटकांड में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 62 किलो 195 ग्राम चांदी के 56 बिस्कुट बरामद किए गए हैं। बरामद चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये आंकी गई है।


पुलिस जांच में इस लूटकांड की साजिश रचने में भाजपा के युवा नेता और नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ निक्की की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, लूट की वारदात के दौरान अपराधियों ने कारोबारी के ड्राइवर को गोली मार दी थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लूट की साजिश दरभंगा के रामबाग स्थित कुशल रेस्टोरेंट में रची गई थी।


इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ 5 लाख 94 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त किए हैं।


बताया जा रहा है कि इस लूटकांड में कुल 12 लोगों को नामजद किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।