ब्रेकिंग
UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान

'फिर एक मां ने बेटा पैदा कर दिया', पवन सिंह पर फिर छलका पत्नी ज्योति सिंह का दर्द; सोशल मीडिया पर हलचल

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। ज्योति की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स पवन सिंह के साथ उनके रिश्तों में चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं।

Jyoti Singh Instagram Story
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Jyoti Singh Instagram Story: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स पवन सिंह के साथ उनके लंबे समय से चल रहे विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। ज्योति की इस पोस्ट में दर्द के साथ-साथ शिकायत भी नजर आ रही है।




ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मां-बेटी के रिश्ते का जिक्र करते हुए लिखा, 'मैं अपनी मां से बड़े फक्र से कहा करती थी- दुनिया में कोई मां ऐसी बेटी पैदा नहीं कर पाई, जो तेरी बेटी को बर्बाद कर पाए। फिर एक मां ने बेटा पैदा कर दिया।




ज्योति सिंह की इस पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया है और न ही उन्होंने इसके पीछे की वजह स्पष्ट की है। हालांकि, पवन सिंह के साथ उनके लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को अभिनेता पर निशाना मान रहे हैं।




यह पहली बार नहीं है जब ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह कहती नजर आई थीं कि उन्हें 10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए। अब उनकी नई इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।





पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का मामला भी सुर्खियों में रहा है। ज्योति की ताजा पोस्ट ने एक बार फिर उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। हालांकि, इस पोस्ट में ज्योति ने सीधे तौर पर पवन सिंह का नाम नहीं लिया है। फिलहाल इस पोस्ट पर पवन सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता