ब्रेकिंग
समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..

खेसारी लाल पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी... भोजपुरी एक्टर सौरभ मिश्रा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव पर सोशल मीडिया में कथित विवादित टिप्पणी करना सौरभ मिश्रा को भारी पड़ गया। मोतिहारी पुलिस ने शिकायत के बाद भोजपुरी अभिनेता को गिरफ्तार किया है। वहीं, सौरभ मिश्रा ने बकाया पैसे को लेकर...

खेसारी लाल पर विवादित टिप्पणी पड़ी भारी... भोजपुरी एक्टर सौरभ मिश्रा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Ramakant kumar
3 मिनट

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव और उनके लेखक अखिलेश कश्यप के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मोतिहारी के क्रिएटर और भोजपुरी अभिनेता सौरभ मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. छतौनी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई साइबर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद की है. सौरभ मिश्रा ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर सफाई देते हुए दावा किया है कि खेसारी लाल यादव और अखिलेश कश्यप की टीम में काम करने के दौरान उनका पैसा बकाया रह गया था. उनका आरोप है कि भुगतान नहीं मिलने के कारण उन्होंने टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.


जानकारी के अनुसार, सौरभ मिश्रा ने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खेसारी लाल यादव को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके बाद खेसारी लाल यादव के लेखक अखिलेश कश्यप ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और छतौनी थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौरभ मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.


बकाया पैसे को लेकर विवाद होने का दावा

गिरफ्तारी के बाद सौरभ मिश्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह पहले खेसारी लाल यादव और अखिलेश कश्यप की टीम के साथ काम कर चुके हैं. उनके मुताबिक, टीम में काम करने के दौरान उनका कुछ पैसा बकाया रह गया था. सौरभ मिश्रा का आरोप है कि पैसे का भुगतान नहीं होने के कारण विवाद शुरू हुआ और इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की.


इस मामले में एक ओर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई, वहीं दूसरी ओर सौरभ मिश्रा ने अपने बयान में बकाया भुगतान का मुद्दा उठाया है. फिलहाल इस विवाद में दोनों पक्षों से जुड़े आरोप चर्चा में हैं. पुलिस की कार्रवाई के बाद यह मामला भोजपुरी फिल्म जगत और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.