Diwali Celebration 2026: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भले ही अब अमेरिका में रहती हैं, लेकिन भारतीय त्योहारों के प्रति उनका लगाव आज भी बरकरार है। प्रियंका हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के जश्न में डूबी नजर आईं। उन्होंने लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसकी कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।

प्रियंका चोपड़ा दिवाली पार्टी में बेहद खूबसूरत गाउन पहने नजर आईं। अपने लुक को खास बनाने के लिए उन्होंने बालों में गजरा भी लगाया हुआ था। वहीं, उनके पति निक जोनास भी भारतीय त्योहार के रंग में रंगे दिखाई दिए। निक ने इस खास मौके पर एथनिक आउटफिट पहना था।

इस जश्न में प्रियंका और निक की बेटी मालती मैरी भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मालती सफेद रंग के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। उनका यह आउटफिट पिता निक के पहनावे से मैच कर रहा था। प्रियंका ने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली का जमकर आनंद लिया। तस्वीरों में वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "इस दिवाली की कुछ पसंदीदा तस्वीरें। आप सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।" उनकी इस पोस्ट पर पति निक जोनास ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया। निक ने कमेंट सेक्शन में दीये और हंसने वाले इमोजी शेयर किए।
प्रियंका की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस उनके पारंपरिक अंदाज और परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्ट पर कुछ ही समय में लाखों लाइक्स आ गए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को अगले साल रिलीज किए जाने की तैयारी है। ऐसे में दिवाली सेलिब्रेशन के बीच प्रियंका की इस फिल्म को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।





