ब्रेकिंग
बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦बेतिया में बर्खास्त होमगार्ड जवान का वर्दी पहनकर डांस करते वीडियो वायरल, महिला दुकानदार के साथ लगाए ठुमके✦छठ पर रेलवे का तोहफा! राजेंद्रनगर और नई दिल्ली के बीच चलेगी पूर्ण AC पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦बिहार में STET परीक्षा की तारीख फिर बदली, अब इस दिन होगा एग्जाम✦Success Story: 20 साल की उम्र में भागलपुर की वंशिका विराज बनीं इंडिगो कैडेट पायलट, बिहार का बढ़ाया मान

फिल्म 'किंग' के गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस पर विवाद, BJP विधायक ने दी चेतावनी

King Movie Controversy: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में दीपिका पादुकोण की भगवा ड्रेस को लेकर विवाद शुरू हो गया है। BJP विधायक रविंद्र नेगी ने सीन हटाने की मांग करते हुए विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है।

King Movie Controversy
Mukesh Srivastava
3 मिनट

King Movie Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म के गाने 'तू मिल जाए' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की भगवा रंग की ड्रेस को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दिल्ली के पटपड़गंज से भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने इस पर आपत्ति जताते हुए फिल्म निर्माताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि जब तक गाने से विवादित सीन नहीं हटाया जाता, तब तक फिल्म का विरोध जारी रहेगा।




भाजपा विधायक रविंद्र नेगी ने आरोप लगाया कि फिल्म में भगवा रंग के कपड़ों का इस्तेमाल जानबूझकर सनातन धर्म को बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग सनातन धर्म का प्रतीक है और इस तरह के दृश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले हैं।




नेगी ने फिल्म 'पठान' का जिक्र करते हुए कहा कि करीब तीन साल पहले भी दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग को लेकर विवाद हुआ था। अब शाहरुख खान की नई फिल्म 'किंग' में भी उसी तरह की गलती दोहराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्मों में इस तरह के कपड़ों और डांस के जरिए जानबूझकर सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




रविंद्र नेगी ने विरोध जारी रखने की चेतावनी देते हुए कहा कि फिल्म के गाने से विवादित सीन हटाए जाने तक उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र से विरोध शुरू हो चुका है और दिल्ली में भी इसका विरोध किया जाएगा।




विधायक ने अपने बयान में फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने देने की बात भी कही। उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इस तरह के दृश्यों के जरिए किसी धर्म की भावनाओं को निशाना बनाया जाता है, तो इसका विरोध किया जाएगा।




बता दें कि फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का निर्देशन किया था। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, गाने में दीपिका की भगवा ड्रेस को लेकर उठे विवाद के बाद फिल्म की रिलीज से पहले राजनीतिक और सामाजिक बहस शुरू हो गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता