PATNA: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इन दिनों अपने एक अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।
अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखने वाले पप्पू यादव इस बार भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे हारमोनियम बजाते हुए भगवान राम और कृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ‘हरे राम, हरे राम... हरे कृष्ण, हरे कृष्ण...’ भजन गाते नजर आ रहे हैं। हाथों में हारमोनियम लेकर वे भजन की धुन बजा रहे हैं और पूरे भक्तिभाव के साथ राम नाम का गुणगान कर रहे हैं।
उनका यह भक्तिमय अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। राजनीति के बीच पप्पू यादव का यह अलग रूप अब चर्चा का विषय बना हुआ है।





