ब्रेकिंग
बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से

बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ

बिहार में पुलिस विभाग में दो डीएसपी का तबादला किया गया है। प्रभाकर तिवारी को पटना स्थित डीजी ट्रेनिंग कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि संजीव शेखर झा को दरभंगा के बिरौल का नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है।

बिहार न्यूज
प्रभाकर तिवारी को पटना में मिली नई जिम्मेदारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में पुलिस महकमे में दो डीएसपी का तबादला किया गया है। दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल के एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी को पटना स्थित पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।


वहीं, इसी कार्यालय में तैनात डीएसपी संजीव शेखर झा को दरभंगा जिले के बिरौल का नया एसडीपीओ बनाया गया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।


जारी अधिसूचना के मुताबिक, कैमूर जिले के रहने वाले प्रभाकर तिवारी BPSC 2013 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें बिरौल एसडीपीओ के पद से हटाकर पटना स्थित पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


वहीं, मधुबनी के रहने वाले डीएसपी संजीव शेखर झा को पटना से दरभंगा भेजा गया है। उन्हें बिरौल अनुमंडल का नया पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।


इस तरह प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बिरौल के एसडीपीओ होंगे, जबकि प्रभाकर तिवारी को पटना में नई जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद यह तबादला प्रभावी होगा।