ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, एक युवक की मौत; सड़क पर उतरे ग्रामीण

Bihar News: मुंगेर के संग्रामपुर में अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुंगेर में तेज रफ्तार और अवैध बालू के कारोबार ने एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की जान ले ली। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नाराज ग्रामीणों ने सुल्तानपुर-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। 




दरअसल, मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगाई चौक के पास कल देर शाम यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, बांका जिले के धौरी गांव निवासी दो चचेरे भाई बालाजी और अंकित एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामपुर मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।




टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।




इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने दूसरे दिन वाहन मालिक और फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सुल्तानपुर-देवघर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता