ब्रेकिंग
मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह

बिहार की बेटियों को स्टार्टअप और PHD के लिए मिलेगा प्रोत्साहन, मंत्री संतोष सुमन ने बताया बड़ा कदम

Bihar Politics: बिहार सरकार की ओर से बेटियों को स्टार्टअप और पीएचडी के लिए प्रोत्साहित करने की पहल पर मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने खुशी जताई है।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार सरकार की ओर से बेटियों को स्टार्टअप और पीएचडी के लिए प्रोत्साहित करने की पहल महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने वाली है। 




उन्होंने कहा कि आज बिहार की बेटियां शिक्षा, शोध, उद्यमिता और तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्हें आर्थिक सहयोग और संस्थागत प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर बनाने की यह पहल सराहनीय है। इससे प्रतिभाशाली छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिलेगा और आर्थिक संसाधनों की कमी उनकी प्रगति में बाधा नहीं बनेगी।




मंत्री ने कहा कि बेटियों को केवल शिक्षा तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार देने वाली उद्यमी और शोध के क्षेत्र में नेतृत्वकर्ता बनाने के अवसर भी उपलब्ध कराने होंगे। स्टार्टअप के माध्यम से बेटियां स्वयं रोजगार प्राप्त करने के साथ दूसरों के लिए भी रोजगार सृजन कर सकती हैं। 




संतोष सुमन ने कहा कि पीएचडी और शोध के क्षेत्र में प्रोत्साहन से बिहार की बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करेंगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार सरकार की ऐसी पहल आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देंगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता