ब्रेकिंग
छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर

Bihar Road Accident: छठ पर्व की खुशियों के बीच नेपाल से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। घर लौट रहे यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन अचानक गहरी खाई में जा गिरी, जिससे कई परिवारों में मातम छा गया। हादसे में 10 लोगों की मौत और तीन के गंभीर..

छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: छठ पर्व पर अपने घर लौट रहे लोगों के साथ नेपाल में बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेपाल के मकवानपुर जिले में गुरुवार सुबह काठमांडू से सर्लाही जा रही एक इलेक्ट्रिक वैन अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


यह दुर्घटना भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानीगढ़ी के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मधेस प्रदेश 03-001 ज 0880 नंबर की इलेक्ट्रिक वैन गुरुवार सुबह करीब 6:10 बजे काठमांडू से सर्लाही की ओर जा रही थी। इसी दौरान चिसापानीगढ़ी के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।


हादसा इतना गंभीर था कि वैन में सवार 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, दो बच्चियां और पांच पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में अधिकतर सर्लाही जिले के रहने वाले थे। हालांकि, हादसे के काफी देर बाद तक मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकी थी।


खाई में उतरकर बचाव दल ने निकाले घायल

हादसे की सूचना मिलते ही जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के पुलिस अधीक्षक श्याम खत्री सहित नेपाल पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला।


हादसे में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए हेटौंडा अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शवों को भी खाई से निकालकर हेटौंडा लाया जा रहा है।


भीमफेदी पुलिस चौकी से 8 किलोमीटर दूर हुआ हादसा

बताया गया कि दुर्घटनास्थल इलाका प्रहरी कार्यालय भीमफेदी से करीब आठ किलोमीटर उत्तर में स्थित है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वैन अनियंत्रित कैसे हुई।


छठ पर्व को लेकर नेपाल के काठमांडू समेत दूसरे शहरों में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट रहे हैं। इसी दौरान हुए इस हादसे में 10 लोगों की जान चली गई और कई परिवारों की छठ की खुशियां मातम में बदल गईं।