ब्रेकिंग
Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था

Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...

मुंबई से अपने गांव नवादा लौट रहा एक परिवार औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। NH-19 पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में पिता, 8 साल के बेटे और ससुर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar Latest News : बिहार के औरंगाबाद में गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन जिंदगियां छीन लीं। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर रतनुआ पेट्रोल पंप के पास ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच ऐसी भीषण टक्कर हुई कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में पिता, उनका महज 8 साल का मासूम बेटा और परिवार के बुजुर्ग सदस्य यानी ससुर शामिल हैं। जिस परिवार को कुछ घंटों बाद अपने गांव पहुंचने की खुशी मिलने वाली थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा है।

सबसे दुखद बात यह है कि परिवार मुंबई से लंबा सफर तय कर बनारस पहुंचा था। वहां से स्कॉर्पियो में सवार होकर सभी लोग अपने घर नवादा जिले के लिए निकले थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है।

सुबह पांच बजे ट्रक और स्कॉर्पियो में हुई जोरदार टक्कर

यह भीषण हादसा गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र में रतनुआ पेट्रोल पंप के समीप हुआ। जानकारी के मुताबिक, NH-19 पर तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की जाने लगी। इस दुर्घटना में भगवान दास और आठ वर्षीय रितेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल राजकुमार चौहान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

पिता, बेटे और ससुर की एक साथ मौत

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 48 वर्षीय राजकुमार चौहान, उनके आठ वर्षीय बेटे रितेश कुमार और राजकुमार के ससुर भगवान दास के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में भगवान दास के बेटे नीतीश चौहान और राजकुमार की पत्नी किरण कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गयाजी रेफर कर दिया।एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही नवादा स्थित सलेमपुर गांव में मातम छा गया। परिजनों के लिए इस हादसे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

मुंबई से लौट रहा था परिवार, बनारस से शुरू किया था सफर

मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान मुंबई में नौकरी करते थे। वह अपनी पत्नी किरण कुमारी और आठ वर्षीय बेटे रितेश के साथ मुंबई से बस के जरिए बनारस पहुंचे थे। इसके बाद परिवार को नवादा स्थित अपने गांव जाना था।बनारस से घर तक का सफर पूरा करने के लिए उन्होंने अपने साले नीतीश चौहान और ससुर भगवान दास के साथ स्कॉर्पियो से यात्रा शुरू की थी। परिवार के सभी सदस्य एक साथ घर लौट रहे थे। लंबी दूरी का सफर पूरा होने के बाद उन्हें अपने गांव पहुंचने और अपनों से मिलने की उम्मीद थी।

लेकिन सुबह करीब पांच बजे औरंगाबाद में रतनुआ पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे ने सबकुछ बदल दिया। जिस स्कॉर्पियो में बैठकर परिवार घर लौट रहा था, वही गाड़ी कुछ ही पलों में मौत का कारण बन गई। परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई और दो लोग अस्पताल पहुंच गए।

NHAI की टीम ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल रंजीत कुमार और अभिनंदन ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। कुछ ही देर में नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घायलों का इलाज शुरू किया गया, लेकिन राजकुमार चौहान की हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल में अपनों को खोकर बिलख पड़े परिजन

जैसे ही इस भीषण हादसे की सूचना नवादा में मृतकों के परिजनों तक पहुंची, परिवार के लोग बदहवास हालत में औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। वहां का मंजर देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। एक तरफ तीन लोगों की मौत का सदमा था, तो दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल परिजनों की चिंता।आठ साल के मासूम रितेश की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जिस बच्चे को परिवार के साथ घर लौटकर अपनों के बीच खुशियां बांटनी थीं, उसकी जिंदगी रास्ते में ही खत्म हो गई। एक ही परिवार के पिता, बेटे और ससुर की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अस्पताल परिसर में देर तक रोने-बिलखने और चीख-पुकार का माहौल बना रहा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।