ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...

Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबको चौंका दिया। कभी रोज घोड़े की सवारी करने वाले अनंत सिंह अब पत्रकारों के डर से घोड़े और बग्गी से दूर रहते हैं। जानिए आखिर कैमरों से क्यों परेशान हैं छोटे सरकार?

Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Anant Singh : बिहार की राजनीति में अपने दबंग अंदाज, बेबाक बयानों और अलग-अलग शौक के लिए चर्चा में रहने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह न कोई राजनीतिक बयान है और न ही कोई चुनावी विवाद। बल्कि मामला उनके घोड़े और बग्गी की सवारी से जुड़ा है। कभी घोड़ों के साथ वक्त बिताने और बग्गी चलाने के शौकीन अनंत सिंह ने अब घोड़े की सवारी करना लगभग छोड़ दिया है। इसकी वजह भी उन्होंने खुद बताई है। विधायक जी को अब घोड़े से ज्यादा पत्रकारों के कैमरों का डर सताने लगा है!

एक इंटरव्यू में अनंत सिंह ने खुलासा किया कि उन्होंने पत्रकारों के डर से घोड़े पर चढ़ना और बग्गी चलाना बंद कर दिया है। उनका कहना है कि वह पहले रोज घोड़े की सवारी करते थे, लेकिन जब से पटना आए हैं, पत्रकार उनकी तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। उन्हें यह सब अच्छा नहीं लगता। इसी वजह से अब वह अपने कमरे में ही रहना पसंद करते हैं।

पत्रकारों के कैमरे से बचने के लिए कमरे में कैद हुए अनंत सिंह!

समाचार चैनल एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में जब अनंत सिंह से घोड़े की सवारी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने खास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'छोड़ दिए हैं। पत्रकार के डर से हम छोड़ दिए हैं। फोटो खींच लेता है, डाल देता है। ऐसे हम रोज चढ़ते थे। लेकिन जब से यहां आए, तब फोटो डाल देता है। अच्छा नहीं लगता है हमको।'

अनंत सिंह ने आगे बताया कि पहले वह घोड़े के पास जाकर उसकी देखभाल भी करते थे। यहां तक कि घोड़े का शरीर पोंछने के लिए भी उसके पास चले जाते थे, लेकिन अब पत्रकारों के डर से वहां जाना भी कम कर दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि पत्रकारों के डर से कमरे में रहते-रहते उन्हें कोढ़ हो गया है। उनके इस बयान से साफ है कि सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने वाली तस्वीरों और वीडियो से वह कुछ खास खुश नहीं हैं। हालांकि, उनकी यही बेबाकी अक्सर उन्हें चर्चा में बनाए रखती है।

आधा दर्जन घोड़े आज भी हैं अनंत सिंह के पास

घोड़े की सवारी छोड़ने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि अनंत सिंह का घोड़ों से मोह खत्म हो गया है। उनके सरकारी आवास पर आज भी लगभग आधा दर्जन बेहतरीन नस्ल के घोड़े मौजूद हैं। वह भले ही पहले की तरह घोड़ों की सवारी करते नहीं दिखते, लेकिन उनकी देखभाल और खोज-खबर लेते रहते हैं।

अनंत सिंह की घोड़ों में दिलचस्पी किसी से छिपी नहीं है। घोड़ों और उनकी रेस के शौक ने ही उन्हें कई लोगों से जोड़ा है। प्रयागराज में अपने मित्र पप्पू सलमान के बेटे की शादी के रिसेप्शन में भी वह पिछले सप्ताह कार से पहुंचे थे। बताया जाता है कि घोड़ों के प्रति समान दिलचस्पी के कारण ही उनकी इस मित्र से नजदीकी बढ़ी थी।

बेटी की शादी में दोस्तों ने संभाल रखा है खर्च!

इंटरव्यू के दौरान अनंत सिंह ने अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर भी कई बातें बताईं। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी में होने वाले भारी-भरकम खर्च को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने अपने अंदाज में जवाब दिया कि उनका बहुत ज्यादा खर्च नहीं होता है।

अनंत सिंह ने बताया कि उनके बहुत सारे दोस्त हैं, जो शादी में अपनी तरफ से कुछ न कुछ व्यवस्था कर रहे हैं। किसी ने थार गाड़ी दे दी है तो कोई पंडाल लगवा रहा है। कोई दूसरी व्यवस्था संभाल रहा है। यानी शादी की तैयारियों में उनके दोस्त भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

जेडीयू से निकाले जाने के बाद क्या करेंगे अनंत सिंह?

अनंत सिंह का इंटरव्यू सिर्फ घोड़े और बेटी की शादी तक सीमित नहीं रहा। जेडीयू से निष्कासन के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता बेटी की शादी है।उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के बाद 4 दिसंबर को जेल जाएंगे। जेल से जब बाहर आएंगे तो बिहार में घूमेंगे और उसके बाद आगे की राजनीति को लेकर बताएंगे कि क्या करना है।

फिलहाल अनंत सिंह की जिंदगी में तीन चीजें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक तरफ बेटी शिवांगी की शादी की भव्य तैयारी है, दूसरी तरफ पत्रकारों के कैमरों से बचने के लिए घोड़े की सवारी से दूरी और तीसरी तरफ जेडीयू से निष्कासन के बाद उनकी अगली राजनीतिक चाल। अब देखना दिलचस्प होगा कि जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह बिहार की राजनीति में कौन सा नया दांव चलते हैं।