ब्रेकिंग
बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...

आपसी रंजिश में युवक की हत्या, पहले धारदार हथियार से हमला.. फिर मारी गोली; वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में आपसी रंजिश में शैलेन्द्र कुमार यादव की हत्या कर दी गई। पहले धारदार हथियार से हमला किया गया, फिर गोली मार दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। फुलपरास थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बुधवार की रात करीब 8 बजे आपसी रंजिश में शैलेन्द्र कुमार यादव की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।




जानकारी के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार यादव को पहले बुलाया गया था। इसके बाद उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया और फिर गोली मार दी गई। गंभीर हमले में उनकी मौत हो गई।




इस हत्याकांड से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।




वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्ट- कुमार गौरव, मधुबनी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता