ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी

भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त

इस घटना में 23 वर्षीय ऋतिक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त 22 वर्षीय भूषण सिंह को दो गोलियां लगी हैं। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस गोलीबारी के कारणों की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHOJPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भोजपुर से आ रही है, जहां दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाका दहल उठा। गोलीबारी की इस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बड़का गांव स्थित चौंतरा वार्ड नंबर-11 की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मझौवा निवासी सीआईडी में हवलदार हरेंद्र सिंह के 23 वर्षीय पुत्र ऋतिक सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान धोबहा थाना क्षेत्र के देवड़ी निवासी रामावतार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र भूषण सिंह के रूप में की गई है। भूषण सिंह मृतक ऋतिक सिंह का दोस्त बताया जा रहा है। अपराधियों ने दोनों दोस्तों को निशाना बनाया है। 


बताया जाता है कि भूषण सिंह को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गोली लगने से ऋतिक सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 घटना की  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल गोलीबारी के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। युवक की हत्या और गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम दोनों दोस्त बामपाली बांध के समीप थे। इसी दौरान बाइक सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल ले जाने के दौरान ऋतिक कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


बताया जा रहा है कि ऋतिक को चार गोलियां लगी थीं। इनमें दो गोली सिर के पिछले हिस्से और दो गोली पीठ में लगी थी। वहीं, युवराज सिंह को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पीठ और दूसरी कमर के निचले हिस्से में लगी है।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, डीआईयू और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है।


उधर, घटना की सूचना मिलने पर टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता