ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी

पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश

पटना में स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.98 लाख रुपये मूल्य घी और आटा जब्त किया। कई दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया। कुछ प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस भी जारी किया गया।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने पटना के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर गार्डेन घी और बांके बिहारी फूड प्राइवेट लिमिटेड में अनियमितताएँ पायी जाने पर जब्ती की कार्रवाई की। दीघा घाट स्थित गार्डेन घी से 5 लाख 24 हजार 160 रुपये मूल्य का 728 किलोग्राम घी तथा बांके बिहारी फूड प्राइवेट लिमिटेड से 1 लाख 74 हजार 300 रुपये मूल्य का 4,980 किलोग्राम आटा जब्त किया गया। दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 6 लाख 98 हजार 460 रुपये मूल्य के खाद्य पदार्थ जब्त किये गये। घी और आटे के नमूने भी लिये गये।




गार्डेन घी के निरीक्षण में घी निर्माण की अनुज्ञप्ति प्राप्त नहीं होने की बात दर्ज की गई। साथ ही, घी का भंडारण जंग लगे टीन में किया हुआ पाया गया। इन अनियमितताओं पर कार्रवाई करते हुए घी जब्त किया गया और उसका नमूना लिया गया।




दीघा घाट स्थित बांके बिहारी फूड प्राइवेट लिमिटेड के निरीक्षण में आटा, मैदा और सूजी जैसे खाद्य पदार्थों का रखरखाव सही नहीं पाया गया। कुछ आटे पर बैच नंबर भी अंकित नहीं था। प्रतिष्ठान से 4,980 किलोग्राम आटा जब्त करने के साथ उसका नमूना लिया गया।




खाद्य संरक्षा इकाई ने अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। महाराजगंज, पटना सिटी स्थित रंजीत कुमार की गुड़ दुकान से गुड़ का नमूना लिया गया। प्रतिष्ठान को अनुज्ञप्ति प्राप्त करने तक बंद रखने का निर्देश दिया गया। वहीं, मीना बाजार, महाराजगंज स्थित मेसर्स भारत ट्रेडर्स से आटा और गुड़ के नमूने लिये गये तथा वैध अनुज्ञप्ति प्राप्त करने तक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्देश दिया गया।




जीपीओ, पटना स्थित मेसर्स यादव डेयरी से घी का नमूना लिया गया। निरीक्षण में कीट नियंत्रण, कर्मचारियों की चिकित्सकीय जाँच रिपोर्ट और पानी की जाँच रिपोर्ट से संबंधित कमियाँ दर्ज की गईं। प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति में खाद्य श्रेणी भी गलत पाई गई। इन कमियों को दूर करने के लिए प्रतिष्ठान को 14 दिनों का सुधार नोटिस निर्गत किया गया।




आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है। इस अभियान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ उनके निर्माण, भंडारण, स्वच्छता और अनुज्ञप्ति से जुड़े मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।




विभाग की कार्रवाई में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के साथ प्रतिष्ठानों में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने पर भी जोर है। निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर खाद्य पदार्थों की जब्ती, नमूना संग्रह और समयबद्ध सुधार के लिए नोटिस देने जैसे कदम उठाये जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य खाद्य कारोबारियों की जवाबदेही बढ़ाना और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य हितों की रक्षा करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता