ब्रेकिंग
पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये

दो बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, घर में बेड पर मिला शव, पति समेत ससुरालवाले फरार

मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव स्थित वार्ड नंबर पांच में गुरुवार की सुबह एक 26 वर्षीय विवाहिता का शव घर के बेड पर पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। 


वहीं मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका की पहचान संजी कुमारी (26), पति रोहित कुमार के रूप में हुई है।


 बताया जा रहा है कि करीब पांच वर्ष पूर्व पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव निवासी वीरेंद्र सहनी ने अपनी पुत्री संजी कुमारी की शादी वृंदावन गांव निवासी फल विक्रेता रोहित कुमार के साथ धूमधाम से की थी।


 मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक की उम्र करीब दो वर्ष और दूसरे की करीब तीन वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के परिजन वृंदावन पहुंचे। मृतका की रिश्तेदार सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल में संजी कुमारी के साथ अक्सर झगड़ा किया जाता था। 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी विवाद को लेकर संजी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उनका कहना है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार हो गए।


 वही सूचना पर तरियानी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की  गई।


इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना हुई है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


शिवहर, समीर कुमार झा

टैग्स