ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उनके स्वागत के लिए पटना के बिहटा में ससुराल पक्ष ने नया घर बनवाया है, जहां बुधवार को गृह प्रवेश की पूजा हुई। होने वाली सास आशा देवी ने कहा कि शिवांगी को बहू नहीं, बल्कि बेटी

बिहार न्यूज
शाही शादी की तैयारी
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। 25 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियां मोकामा से लेकर बिहटा में जोर-शोर से चल रही हैं।


 शिवांगी के स्वागत के लिए उनके ससुराल पक्ष ने पटना के बिहटा में एक नया घर बनवाया है। 11 नवंबर बुधवार को इसी नए घर में पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश की पूजा हुई। इस दौरान शिवांगी की होने वाली सास आशा देवी ने ऐसी बात कह दी, जिसने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि वह शिवांगी को बहू नहीं, बल्कि अपनी बेटी बनाकर रखेंगी।


शादी की खुशियां अब दोनों परिवारों में साफ दिखाई देने लगी हैं। शिवांगी के स्वागत के लिए बिहटा में तैयार किए गए नए आशियाने को सजाया जा रहा है। बुधवार को इस घर में गृह प्रवेश की पूजा आयोजित की गई। परिवार के सदस्य दिल्ली से बिहटा पहुंचे और शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए। परिवार के मुताबिक, शादी के बाद शिवांगी की नई जिंदगी की शुरुआत इसी घर से होगी।


इस शादी की चर्चा सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि अमेरिका और दुबई तक पहुंच चुकी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि मीडिया में शादी की खबरें आने के बाद विदेशों में रहने वाले परिचितों और दोस्तों के लगातार फोन आ रहे हैं। शिवांगी के होने वाले ससुर ने बताया कि अमेरिका में रहने वाले दोस्तों ने भी शादी की खबर देखकर फोन किया और मजाकिया अंदाज में पूछा कि शादी में बुलाओगे भी या नहीं? परिवार को उम्मीद है कि इस समारोह में देश-विदेश से बड़ी संख्या में मेहमान शामिल होंगे। शादी में घोड़ा दौड़ भी खास आकर्षण रहने वाली है।


परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, शादी की रस्मों की शुरुआत 20 नवंबर से होगी। इस दिन पटना के दानापुर स्थित ऑर्गेनो बैंक्वेट हॉल में तिलक समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं, 25 नवंबर को बाढ़ के नदवां गांव में बारात पहुंचेगी और विवाह की रस्में संपन्न होंगी। बारात बिहटा स्थित नए घर से निकलेगी। हल्दी समेत शादी की अन्य रस्मों की तैयारियां भी इसी घर में की जा रही हैं। शादी के बाद शिवांगी का गृह प्रवेश भी बिहटा के इसी नए घर में कराया जाएगा। कुछ दिन यहां रहने के बाद वह अपने परिवार के साथ अमेरिका चली जाएंगी।


होने वाली सास ने कही दिल छू लेने वाली बात

इन तमाम तैयारियों के बीच शिवांगी की होने वाली सास आशा देवी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि शिवांगी उनके घर में बहू बनकर नहीं, बल्कि बेटी बनकर आएंगी। वह उन्हें अपनी बेटी की तरह प्यार और सम्मान देंगी। परिवार की कोशिश है कि शिवांगी को नए घर में इतना अपनापन मिले कि उन्हें कभी अपने मायके से दूर आने का एहसास न हो। फिलहाल, अनंत सिंह के परिवार में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और हर किसी को 25 नवंबर का बेसब्री से इंतजार है। 


टैग्स