ब्रेकिंग
Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...

बिहार में सेहत से खिलवाड़: धड़ाधड़ जहरीले केमिकल से पकाए जा रहे केले, छठ महापर्व में बढ़ी डिमांड

Bihar News: छठ महापर्व से पहले बिहार के मोतिहारी में केमिकल से केले पकाने का मामला सामने आया है। पकड़ी दयाल में कारोबारी मुनाफे के लिए कच्चे केलों को कथित तौर पर जहरीले केमिकल से महज 10 से 12 घंटे में पका रहे हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। लोक आस्था के महापर्व में केला का खास महत्व है। ऐसे में केले की डिमांड काफी बढ़ गई है। अब अधिक से अधिक मुनाफा कमाने के लिए फल कारोबारी लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।




दरअसल, बिहार के मोतिहारी में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर केले की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अधिक से अधिक मुनाफा कमाने की लालच में केला व्यापारी कच्चे केले को जहरीले केमिकल से पकाकर लोगों के सेहत को बिगाड़ने में लगे हैं।




मोतिहारी के पकड़ी दयाल में बड़े पैमाने पर केले से जुड़े व्यवसायी केमिकल लगाकर केले को पकाने में लगे हैं। लाल दिखने वाले केमिकल को केले पर डाला जा रहा है। केमिकल की वजह से केले को महज़ 10 से 12 घंटे में पकाया जा रहा है। मोतिहारी में इस नई तकनीक से लोगों की सेहत बिगड़ना तय है।




केला व्यवसायी सुनील कुमार बिना डरे साफ तौर पर कहता है कि वह केमिकल से केला को पका रहे हैं। ढाई सौ का यह केमिकल तकरीबन 50 से 100 बड़े-बड़े केले के घौद को कुछ ही घंटे में पका देता है। छठ जैसे महापर्व में भी केमिकल वाले केले की बाजार में भरमार देखने को मिल रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता