ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट

कैलेंडर के अनुसार, पूरे साल में कुल 69 दिनों का अवकाश निर्धारित किया गया है। इनमें 9 छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं। इस तरह रविवार को छोड़कर कुल 60 दिनों की छुट्टी मिलेगी। जानिए त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों पर स्कूल कब-कब बंद रहेंगे।

बिहार न्यूज
2027 का कैलेंडर जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग ने साल 2027 के लिए सरकारी स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। 


इस अवकाश तालिका में गुरु गोविंद सिंह जयंती से लेकर गणतंत्र दिवस, होली, ईद, रामनवमी और महावीर जयंती समेत कई प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों की छुट्टियों की तारीखें तय की गई हैं। खास बात यह है कि विभाग ने छुट्टियों की संख्या के साथ रविवार की संख्या का भी अलग से उल्लेख किया है। कुल छुट्टी 69 है, जिसमें 9 दिन रविवार पड़ रहा है। रविवर को छोड़कर 60 दिनों की छुट्टी रहेगी। 



शिक्षा विभाग की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, साल 2027 की शुरुआत 15 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी से होगी। इसके बाद 24 जनवरी को शब-ए-बारात और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा।


फरवरी महीने में 11 फरवरी को वसंत पंचमी और 20 फरवरी को संत रविदास जयंती की छुट्टी दी गई है। वहीं, मार्च में 6 तारीख को महाशिवरात्रि, 10 मार्च को ईद-उल-फितर और 22 मार्च को बिहार दिवस का अवकाश रहेगा।


होली के मौके पर 23 और 24 मार्च को दो दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है। इसके अलावा 26 मार्च को गुड फ्राइडे का अवकाश रहेगा।



अप्रैल महीने में भी कई महत्वपूर्ण त्योहारों और महापुरुषों की जयंती पर छुट्टियां रहेंगी। 14 अप्रैल को सम्राट अशोक जयंती और भीमराव अंबेडकर जयंती, 15 अप्रैल को रामनवमी, 19 अप्रैल को महावीर जयंती और 23 अप्रैल को वीर कुंवर सिंह जयंती का अवकाश निर्धारित किया गया है।


वहीं, मई महीने में 1 मई को मजदूर दिवस और 14 मई को जानकी नवमी की छुट्टी रहेगी।



शिक्षा विभाग की इस अवकाश तालिका में हर छुट्टी की तारीख, अवकाश की संख्या और रविवार की संख्या का भी उल्लेख किया गया है। इससे स्कूलों को शैक्षणिक गतिविधियों और वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने में सुविधा होगी।

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार के सरकारी स्कूलों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? कुल 69 अवकाश में 9 दिन रविवार के नाम, देखिए पूरी लिस्ट