ब्रेकिंग
Bihar Congress : छठ पर कांग्रेस की अनोखी पहल! सदाकत आश्रम में 12 साल से बांटी जा रही पूजा सामग्री, व्रतियों को मिला बड़ा सहारा✦Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भीड़, 1000 रुपये किलो पहुंचा अगस्त्य का फूल✦शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिहार बोर्ड के चार पदाधिकारी सेवामुक्त, तत्कालीन सचिव को भी कार्यमुक्त करने का निर्देश✦Bihar News : कटिहार में रफ्तार का कहर! खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी किया कार, पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल✦Bihar Crime News : वैशाली में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; जमीन विवाद बना वजह?✦Bihar Congress : छठ पर कांग्रेस की अनोखी पहल! सदाकत आश्रम में 12 साल से बांटी जा रही पूजा सामग्री, व्रतियों को मिला बड़ा सहारा✦Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भीड़, 1000 रुपये किलो पहुंचा अगस्त्य का फूल✦शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिहार बोर्ड के चार पदाधिकारी सेवामुक्त, तत्कालीन सचिव को भी कार्यमुक्त करने का निर्देश✦Bihar News : कटिहार में रफ्तार का कहर! खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी किया कार, पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल✦Bihar Crime News : वैशाली में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; जमीन विवाद बना वजह?

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भीड़, 1000 रुपये किलो पहुंचा अगस्त्य का फूल

बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पटना के गंगा घाटों पर सुबह से व्रतियों की भीड़ उमड़ी। इस बीच अगस्त्य के फूल की कीमत 500 से बढ़कर 1000 रुपये किलो पहुंच गई।

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भीड़, 1000 रुपये किलो पहुंचा अगस्त्य का फूल
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना: लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इसी के साथ राजधानी पटना का माहौल पूरी तरह छठमय हो गया है। सुबह की पहली किरण के साथ ही घरों से लेकर गंगा घाटों तक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कहीं व्रती गंगा में डुबकी लगाकर पवित्र जल घर ले जाते नजर आए तो कहीं छठी मैया के प्रसाद की तैयारी में पूरा परिवार जुटा दिखा। बाजारों में भी छठ पूजा की खरीदारी को लेकर सुबह से ही रौनक बनी रही।

छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रती स्नान कर पूरी शुद्धता और पवित्रता के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसी के साथ व्रतियों का 36 घंटे तक चलने वाले निर्जला उपवास और कठिन साधना का संकल्प शुरू हो जाता है।

गंगा घाटों पर सुबह से जुटने लगी व्रतियों की भीड़

नहाय-खाय को लेकर पटना के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। कंगन घाट समेत शहर के प्रमुख गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती अपने स्वजन के साथ पहुंचे। व्रतियों ने गंगा में स्नान कर सूर्यदेव को नमन किया और छठ पूजा के अनुष्ठान की शुरुआत की। स्नान के बाद कई व्रती गंगाजल लेकर अपने घर लौटे, जिसका इस्तेमाल प्रसाद बनाने और पूजा के अन्य कार्यों में किया जाएगा।

कई जगहों पर व्रतियों ने घाटों पर ही नहाय-खाय का प्रसाद तैयार किया। चावल-दाल और कद्दू की सब्जी के साथ अगस्त्य के फूल का बचका बनाने की परंपरा भी देखने को मिली। घाटों पर परिवार के सदस्य प्रसाद तैयार करने में सहयोग करते नजर आए। इस दौरान पूरे वातावरण में छठी मैया के गीत और श्रद्धा का भाव दिखाई दिया।

अगस्त्य के फूल ने बिगाड़ा बजट, एक दिन में दोगुने हुए दाम

छठ पूजा के साथ बाजार में पूजन सामग्री की मांग भी अचानक बढ़ गई है। खासकर नहाय-खाय में इस्तेमाल होने वाले अगस्त्य के फूल की कीमत ने इस बार लोगों को चौंका दिया है। छठ में अगस्त्य के फूल का विशेष महत्व होने के कारण इसकी मांग काफी अधिक रहती है। इसी का असर शुक्रवार को बाजार में देखने को मिला।

एक दिन पहले तक पटना के बाजारों में अगस्त्य का फूल करीब 500 रुपये किलो बिक रहा था, लेकिन नहाय-खाय के दिन इसकी कीमत बढ़कर 1000 रुपये किलो तक पहुंच गई। यानी महज एक दिन में इसके भाव दोगुने हो गए। वहीं, कद्दू की कीमत भी 100 से 120 रुपये किलो तक रही।

इसके अलावा पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल, फूल और अन्य सामग्रियों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रही। व्रती और उनके स्वजन पूजा की जरूरी सामग्री जुटाने में व्यस्त रहे। कई दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ के कारण काफी चहल-पहल रही।

रंगीन रोशनी से जगमगाए गंगा घाट, प्रशासन अलर्ट

छठ महापर्व को लेकर पटना के गंगा घाटों को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। घाटों की साफ-सफाई और समतलीकरण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी तैयारियां की गई हैं। दीघा घाट पर लाल और पीले रंग के कपड़ों से घेराबंदी की गई है। वहीं, घाटों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है, जिससे शाम होते ही गंगा किनारे का नजारा और भी खूबसूरत हो गया। गंगा की लहरों के बीच रोशनी से जगमगाते घाट छठ की भव्यता और आस्था को एक अलग ही रंग दे रहे हैं। घाटों पर साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कमिश्नर से डीएम-एसएसपी तक कर रहे घाटों का निरीक्षण

महापर्व के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है। कमिश्नर से लेकर डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारी लगातार गंगा घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहे हैं।

प्रशासन की कोशिश है कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ यह महापर्व अब अगले तीन दिनों तक और भव्य रूप लेगा। शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का समापन होगा।पटना में गंगा घाटों से लेकर घरों के आंगन तक छठी मैया के गीत गूंजने लगे हैं। आस्था, अनुशासन, स्वच्छता और पारिवारिक एकजुटता का यह महापर्व एक बार फिर पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग रहा है।