ब्रेकिंग
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिहार बोर्ड के चार पदाधिकारी सेवामुक्त, तत्कालीन सचिव को भी कार्यमुक्त करने का निर्देश✦Bihar News : कटिहार में रफ्तार का कहर! खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी किया कार, पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल✦Bihar Crime News : वैशाली में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; जमीन विवाद बना वजह?✦मोकामा के दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पैसों के बंटवारे में दो किशोर दोस्तों की हत्या; कुएं में फेंके थे शव, दो गिरफ्तार✦BIHAR NEWS : छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत! दिल्ली से बिहार के लिए 77 बसें शुरू, किराये में 1028 रुपये तक की छूट; जानिए किन शहरों के लिए मिलेगी बस✦शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिहार बोर्ड के चार पदाधिकारी सेवामुक्त, तत्कालीन सचिव को भी कार्यमुक्त करने का निर्देश✦Bihar News : कटिहार में रफ्तार का कहर! खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी किया कार, पति-पत्नी समेत 3 की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल✦Bihar Crime News : वैशाली में जमीन विवाद का खौफनाक अंजाम, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; जमीन विवाद बना वजह?✦मोकामा के दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पैसों के बंटवारे में दो किशोर दोस्तों की हत्या; कुएं में फेंके थे शव, दो गिरफ्तार✦BIHAR NEWS : छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत! दिल्ली से बिहार के लिए 77 बसें शुरू, किराये में 1028 रुपये तक की छूट; जानिए किन शहरों के लिए मिलेगी बस

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिहार बोर्ड के चार पदाधिकारी सेवामुक्त, तत्कालीन सचिव को भी कार्यमुक्त करने का निर्देश

Bihar Education News: बिहार शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BSEB में संविदा पर कार्यरत 67 वर्ष से अधिक उम्र के चार पदाधिकारियों को सेवामुक्त करने का आदेश जारी किया है। साथ ही तत्कालीन सचिव को भी कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

Bihar Education News
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) में सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर कार्यरत 67 वर्ष से अधिक उम्र के चार पदाधिकारियों को सेवामुक्त करने का आदेश जारी किया है।




सेवामुक्त किए जाने वाले पदाधिकारियों में परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) संजय कुमार (67 वर्ष 9 माह), प्रशासनिक पदाधिकारी-सह-मुख्य निगरानी पदाधिकारी ईश्वर चन्द्र शर्मा (67 वर्ष 8 माह), उप परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) उमेश कुमार सिंह (67 वर्ष 4 माह) और संयुक्त सचिव शिवनाथ प्रसाद (69 वर्ष 3 माह) शामिल हैं। शिवनाथ प्रसाद वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में प्रतिनियुक्त थे।




इसके अलावा, आदेश में समिति के तत्कालीन सचिव प्रमोद कुमार को भी तत्काल कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने को कहा है। सक्षम प्राधिकार ने फंडामेंटल रूल्स के नियम 56 (ए) के तहत इन पदाधिकारियों को सेवामुक्त करने की मंजूरी दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता