ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: बिहार में शादी से पहले फरार हो गया दूल्हा, मंडप में इंतजार करती रह गई दुल्हन; थाने पहुंचा मामला

Bihar Crime News: अररिया जिले में दुल्हन मंडप में इंतजार करती रह गई लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। शादी तय होने के बावजूद लड़का फरार हो गया। लड़की पक्ष ने थाने में शिकायत की है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन शादी के दिन तैयार होकर घंटों दूल्हे और बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा मंडप तक पहुंचा ही नहीं। यह घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत, वार्ड 18 निवासी युवक की शादी पूर्णिया जिले की एक युवती से तय हुई थी।


दुल्हन पक्ष ने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। भक्त प्रह्लाद मंदिर, बनमनखी में 2 जुलाई को विवाह होना था। लड़की वालों ने लड़के के परिवार को डेढ़ लाख रुपये नकद, फर्नीचर और अन्य उपहार भी दिए थे। फलदान और कुम्हरन की रस्में भी पूरी कर ली गई थीं।


शादी के दिन मंदिर में लगभग 100 बारातियों और मेहमानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन न तो बारात आई और न ही दूल्हा। बुधवार की रात लड़की और उसका परिवार इंतजार करता रहा। गुरुवार सुबह जब वे लड़के के घर पहुंचे तो पाया कि लड़का घर से फरार हो चुका है।


थक-हारकर लड़की के परिजन रानीगंज थाना पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। रानीगंज थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों को काउंसेलिंग के लिए बुलाया गया है और अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से दुल्हन और उसके परिवार में गहरी मायूसी है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता