ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

चोरों का बड़ा तांडव: बंद घर से 60 लाख से अधिक के गहने और लाइसेंसी बंदूक ले उड़े शातिर चोर, छठ में गांव गया था परिवार

बिहार के बेगूसराय में छठ महापर्व के दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर 60 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने, लाइसेंसी बंदूक और कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार छठ मनाने पैतृक गांव गया था।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: छठ महापर्व के दौरान बेगूसराय में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। नगर थाना क्षेत्र के खातोपुर स्थित वार्ड संख्या 43 के द्वारका नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 60 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी बंदूक और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इस बड़ी वारदात के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।




घटना के संबंध में गृहस्वामी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि छठ महापर्व को लेकर वह अपने परिवार के साथ पैतृक गांव सब्दलपुर, साहेबपुर कमाल गए हुए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने पीछे के रास्ते से मकान में प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर रखे कीमती सामानों को खंगालते हुए 60 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने, लाइसेंसी बंदूक समेत अन्य बहुमूल्य सामान लेकर फरार हो गए।




परिवार के घर लौटने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घर के अंदर सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।




वहीं, इतनी बड़ी चोरी की वारदात के बाद संबंधित थाना क्षेत्र को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। चोरों की पहचान करने के साथ चोरी गए सामानों की बरामदगी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।




छठ महापर्व के दौरान जब बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से गांव और अन्य स्थानों पर गए हुए हैं, ऐसे में बंद घरों को निशाना बनाकर की गई इस वारदात ने इलाके के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता